---विज्ञापन---

दिल्ली दंगों में कोर्ट से आई बड़ी खबर, आरोपी उमर खालिद और खालिद सैफी बरी

नई दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों से संबंधित एक मामले में कोर्ट ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र उमर खालिद और खालिद सैफी को बरी कर दिया है। जानकारी के अनुसार पूर्वी दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने दोनों को उन पर लगे आरोपों से आरोप-मुक्त कर दिया। कोर्ट शनिवार को अपना […]

नई दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों से संबंधित एक मामले में कोर्ट ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र उमर खालिद और खालिद सैफी को बरी कर दिया है। जानकारी के अनुसार पूर्वी दिल्ली की
कड़कड़डूमा कोर्ट ने दोनों को उन पर लगे आरोपों से आरोप-मुक्त कर दिया। कोर्ट शनिवार को अपना यह आदेश सुनाया। बता दें उत्तर पूर्वी दिल्ली में फरवरी 2020 में यह दंगे हुए थे।

---विज्ञापन---

इन आरोपों से बरी
उमर खालिद पर फरवरी 2020 के दंगों में मास्टरमाइंड होने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ आतंकवाद विरोधी कानून गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया था। बता दें दिल्ली में हुए इन दंगों में कुल 53 लोग मारे गए थे और 700 से अधिक घायल हो गए थे।

 

---विज्ञापन---

पुलिस के यह तर्क थे

इससे पहले उमर खालिद की अंतरिम जमानत याचिका का विरोध करते हुए, दिल्ली पुलिस ने अदालत में कहा था कि उमर खालिद की अगर रिहाई होती है तो इससे समाज में अशांति पैदा होगी। पुलिस ने कहा था कि उमर ने अपनी अंतरिम जमानत अवधि के दौरान सोशल मीडिया के उपयोग से गलत सूचना फैलाने की बहुत संभावना रखता है जिसे रोका नहीं जा सकता है और इससे समाज में अशांति पैदा होने की संभावना है और वह गवाहों को भी प्रभावित कर सकता है।’

---विज्ञापन---

 

 

First published on: Dec 03, 2022 04:50 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola