दिल्ली एसिड केस में बड़ा एक्शन, पुलिस की गिरफ्त में आए तीनों आरोपी, अब आमने-सामने बैठाकर होगी पूछताछ

ACID ATTACK

Delhi Crime News: दिल्ली के द्वारका में बुधवार सुबह लड़की पर मनचले द्वारा एसिड फेंकने के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। हादसे के कुछ घंटों के भीतर ही पुलिस ने मामले से जुड़े मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को धर-दबोचा है।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1603006681452945414?s=20&t=obRbSs8Q-v7Oxiyae8Xh2Q

विज्ञापन

द्वाराका पुलिस के उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने इस बात की पुष्टि की है। पुलिस सूत्रों की मानें तो अब पहले अकेले फिर तीनों को एक-दूसरे के आमने-सामने बैठाकर उनसे पूछताछ होगी। उन्होंने वारदात की योजना कब बनाई? तेजाब कहां से अरेंज किया आदि वारदात से संबंधी साक्ष्य कलमबद्ध किए जाएंगे।

12वीं कक्षा की है छात्रा 

बता दें कि घायल छात्रा को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता 12वीं कक्षा की छात्रा है और घटना के समय स्कूल जा रही थी। आरोपी स्कूटी पर था जिस पर नंबर प्लेट नहीं थी। इससे पहले
दिल्ली महिला आयोग (डीडब्ल्यूसी) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने एसिड अटैक को लेकर सवाल उठाया। एक ट्वीट कर स्वाति मालीवाल ने कहा कि देश की राजधानी में दिन दहाड़े एक स्कूली बच्ची पर दो बदमाश दबंगई से तेजाब फेंककर चले जाते हैं, क्या किसी को भी अब कानून का डर है? क्यों तेजाब पर बैन नहीं लगाया जाता? शर्मनाक।

विज्ञापन

सहमी हुई है छोटी बहन 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक घटना मोहन गार्डन इलाके की है। सुबह करीब नौ बजे पीसीआर कॉल आई। यह कहा गया था कि 17 साल की एक लड़की पर कथित तौर पर सुबह करीब 7:30 बजे दो बाइक सवार व्यक्तियों द्वारा एसिड जैसे किसी पदार्थ का उपयोग करके हमला किया गया था। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त पीड़िता अपनी छोटी बहन के साथ थी। वह अभी तक सदमे में है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ