हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

दिल्ली-NCR में AQI आज भी खराब, ठंड-धुंध और स्मॉग को लेकर अलर्ट, अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Weather Forecast: दिल्ली में स्मॉग की चादर बिछने लगी है और वायु प्रदूषण भी फैलने लगा है. साथ ही दिल्ली में ठंड का प्रकोप भी बढ़ने लगा है, क्योंकि मौसम विभाग ने हल्की धुंध छाने की चेतावनी जारी कर दी है. स्मॉग और AQI के बढ़ते लेवल को देखते हुए दिल्ली में ग्रैप-1 के नियम भी लागू हो गए हैं.

विज्ञापन
दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने लगा है और स्मॉग की चादर बिछने लगी है.

Delhi-NCR Weather And AQI: दिल्ली-NCR में हल्का स्मॉग देखने को मिला और धूप भी धुंधली-सी है. दक्षिण-पूर्व दिशा से 6 से 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बेहद खराब है और इसका लेवल बढ़कर 206 हो गया है, जिसे देखते हुए ग्रैप-1 लागू कर दिया गया है.

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) ने दिवाली के बाद वायु प्रदूषण और स्मॉग और ज्याद गहराने की चेतावनी दी है. वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 6 दिन हल्की धुंध छाने की संभावना जताई है, जिससे दिवाली के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है. नवंबर शुरू होने तक घना कोहरा छाने का अनुमान है.

20 अक्टूबर तक मौसम ऐसा रहेगा

स्काईमेट के उपाध्यक्ष महेश पलावत के अनुसार, दिल्ली-NCR में अभी तेज हवाएं चलने की संभावना नहीं है, क्योंकि मौसम साफ रहेगा. सुबह-शाम स्मॉग के साथ हल्का कोहरा छा सकता है, लेकिन बारिश होने के आसार नहीं हैं. अगर पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली-NCR में मौसम की बात करें तो अधिकतम तापमान 32.6 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा.

उत्तर-पश्चिम और पश्चिम दिशा से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और मौसम साफ रहा. आज 15 अक्टूबर को मौसम साफ है और धूप खिली हुई है, लेकिन हवा नहीं चल रही. दोपहर में दक्षिण-पश्चिम दिशा से 10 किलोमीटर प्रति घंटे से कम स्पीड वाली हवाएं चल सकती हैं. 16 से 20 सितंबर तक सुबह और शाम को स्मॉग के साथ हल्की धुंध रहेगी.

दिल्ली में और गहराएगा वायु प्रदूषण

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, अगले 3 महीन दिल्ली के 2 करोड़ से ज्यादा लोग जहरीली हवा में सांस लेंगे. दिवाली पर पटाखों का धुंआ, ठंड से गिरता तापमान, धीमी हवाएं और पराली की आग से निकलने वाला धुंआ वायु प्रदूषण को बढ़ाएगा. आसमान धूसर और धुंधला होता जाएगा. आने वाले हफ्तों में वायु प्रदूषण और गहरा सकता है.

क्योंकि दिवाली से पहले ही ग्रे शीट छा गई है, इसलिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CQM) ने दिल्ली सरकार से सलाह करके ग्रैप-1 लागू कर दिया है. इसके तहत सड़कों पर सफाई करके पानी का छिड़काव किया जाएगा. प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई होगी. ठोस कचरे को रेगुलर उठाया जाएगा और चल रहे निर्माण कार्यों को तत्काल बंद कराया जाएगा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें