IMD Records Hottest Month June 2024: भीषण गर्मी पड़ रही है और लू के थपेड़े बदन को झुलसा रहे हैं। गर्मी रोज नए रिकॉर्ड बना रही है और तोड़ रही है। नया रिकॉर्ड देश की राजधानी दिल्ली में बना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जून के महीने को पिछले 15 साल में सबसे गर्म महीना बताया है, क्योंकि इस महीने में दिल्ली में डेढ़ दशक बाद अधिकतम तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया, जो रिकॉर्ड है। वहीं इसी महीने में 6 साल का सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है। जून महीने के 18 दिन बीत चुके हैं और इन 18 दिन में दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर ही रिकॉर्ड हुआ है। बीते दिन भी राजधानी का अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहा और न्यूनतम तापमान करीब 34 दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें:भारत-पाकिस्तान और चीन…किसके पास किससे ज्यादा परमाणु हथियार? SIPRI की रिपोर्ट में खुलासा
जून महीने में दिल्ली का तापमान ये रहा
मौसम विभाग के सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में साल 2023 में जहां दिल्ली का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री दर्ज हुआ था। वहीं इस साल जून महीने में दिल्ली का तापमान सबसे ज्यादा 47 डिग्री दर्ज किया गया है। 2022 में यही अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री और 2019 में 45.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। एक जून 2024 को दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
जून महीने में न्यूनतम तापमान ये रिकॉर्ड हुआ
जून महीने में ही दिल्ली में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है। बीते दिन राजधानी में न्यूनतम तापमान 33.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। यह तापमान इस बार सीजन का सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान है। 6 साल पहले 13 जून को दिल्ली का सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान 34 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
यह भी पढ़ें:21 जून की रात दुर्लभ नजारा दिखेगा; आसमान में ‘स्ट्रॉबेरी मून’, जानें कब-कैसे देखें?
आखिर क्यों पड़ रही इतनी गर्मी?
साल 2024 में जहां मानसून में 100 प्रतिशत से ज्यादा बारिश होने की भविष्यवाणी की हुई है, वहीं इस साल रिकॉर्ड गर्मी भी पड़ रही है। इतनी लू चल रही है कि पंखे के नीचे भी पसीने छूट रहे हैं। AC ब्लास्ट हो रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इतनी गर्मी पड़ने का कारण ग्लोबल क्लाइमेट चेंज, यानि ग्लोबल वार्मिंग है। इस कारण समुद के तापमान में भी काफी इजाफा देखा जा रहा है, जिससे पूरी दुनिया को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इंटरनेशनल मीडिया के अनुसार, अमेरिका में भी गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
यह भी पढ़ें:पेशाब में खून आया, गर्मी से जूते पिघले; फिर भी दौड़ीं 1000KM, सिंगापुर टू थाईलैंड पहुंची 12 दिन में
संबंधित खबरें
LIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
5 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
13 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
13 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
13 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
15 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
16 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
19 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
19 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
19 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines