Delhi Flood: यमुना में जलस्तर बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजधानी में अभी भी बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। पुराने लोहे के पुल के आस-पास काफी पानी इकट्ठा हो गया है। राजघाट के पास जलभराव जारी है। शुक्रवार रात 11 बजे नदी का जलस्तर 207.98 मीटर दर्ज किया गया। इस बीच मौसम विज्ञान विभाग की भविष्यवाणी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। IMD का कहना है कि अगले पांच दिनों के दौरान दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इससे तापमान में भी आंशिक गिरावट होगी।
हिमाचल में सुबह से बारिश जारी
हिमाचल प्रदेश में शनिवार सुबह से कुछ हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बीते दिनों बारिश और भूस्खलन में 90 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। राजस्व को काफी नुकसान पहुंचा है। बारिश के बीच फंसे पर्यटकों को निकालने का काम जारी है। आईएमडी की वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय का कहना है कि अगले पांच दिनों तक दिल्ली, हरियाणा और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश होगी। 17 और 18 जुलाई को बारिश तेज होगी।
आज दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को दिल्ली और एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। अलग-अलग हिस्सों में मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
जामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
6 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
11 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
12 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
15 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
17 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
18 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines