---विज्ञापन---

Delhi Flood: दिल्ली में बाढ़ के हालात, ITO-राजघाट डूबे, हिमाचल में बारिश जारी, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Flood: यमुना में जलस्तर बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजधानी में अभी भी बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। पुराने लोहे के पुल के आस-पास काफी पानी इकट्ठा हो गया है। राजघाट के पास जलभराव जारी है। शुक्रवार रात 11 बजे नदी का जलस्तर 207.98 मीटर दर्ज किया गया। इस बीच मौसम विज्ञान विभाग की […]

Delhi Flood: यमुना में जलस्तर बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजधानी में अभी भी बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। पुराने लोहे के पुल के आस-पास काफी पानी इकट्ठा हो गया है। राजघाट के पास जलभराव जारी है। शुक्रवार रात 11 बजे नदी का जलस्तर 207.98 मीटर दर्ज किया गया। इस बीच मौसम विज्ञान विभाग की भविष्यवाणी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। IMD का कहना है कि अगले पांच दिनों के दौरान दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इससे तापमान में भी आंशिक गिरावट होगी।

---विज्ञापन---

हिमाचल में सुबह से बारिश जारी

हिमाचल प्रदेश में शनिवार सुबह से कुछ हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बीते दिनों बारिश और भूस्खलन में 90 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। राजस्व को काफी नुकसान पहुंचा है। बारिश के बीच फंसे पर्यटकों को निकालने का काम जारी है। आईएमडी की वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय का कहना है कि अगले पांच दिनों तक दिल्ली, हरियाणा और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश होगी। 17 और 18 जुलाई को बारिश तेज होगी।

---विज्ञापन---

आज दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को दिल्ली और एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। अलग-अलग हिस्सों में मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: PM Modi France visit: मैक्रों को चंदन का सितार, ब्रिगिट को सिल्क साड़ी….जानें पीएम मोदी ने फ्रांस में क्या-क्या दिए गिफ्ट

First published on: Jul 15, 2023 08:58 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola