News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Illegal Bangladeshi in India: दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक सैकड़ों अवैध बांग्लादेशियों को हिरासत में लेकर वापस भेजा जा चुका है। दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग इलाकों के कई थानों के अलावा स्पेशल यूनिट तैनात की है। यह टीमें दिल्ली रह रहे अवैध बांग्लादेशियों का पता लगाने में जुटीं हैं। जिनके पास वैध दस्तावेज नहीं हैं, उन्हें गिरफ्तार करके वापस बांग्लादेश भेजा जा रहा है।
दक्षिण-पश्चिम जिले के वसंत कुंज पुलिस ने गुरुवार दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे 17 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान करके उन्हें हिरासत में लिया है। एफआरआरओ के जरिए इन सभी को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया की जा रही है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक 12 जून को टीम की जांच के बाद बांग्लादेश के 16 अवैध प्रवासियों का पता चला और पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। वे जंगल के रास्ते और एक्सप्रेस ट्रेनों का इस्तेमाल करके भारत में दाखिल हुए थे।
निर्वासन की प्रक्रिया के दौरान एक महिला को प्रसव पीड़ा के कारण सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने एक लड़के को जन्म दिया। नवजात लड़के सहित सभी 17 बांग्लादेशी प्रवासियों को निर्वासन के लिए हिरासत केंद्र में रखा गया है।
इस साल अभी तक कुल 242 बांगलादेशी नागरिकों को दिल्ली से पकड़ा गया है। इनमें से 86 को मुंडका पुलिस ने टिकरी बॉर्डर और आसपास के क्षेत्रों से गिरफ्तार किया। 5 को रन्होला पुलिस ने नाला रोड से पकड़ा। आउटर डिस्ट्रिक्ट के फॉरेनर सेल ने 151 बांगलादेशी नागरिकों को पीरागढ़ी कैंप, मंगोलपुरी, निहाल विहार और सुलतानपुरी से गिरफ्तार किया। इन सभी के पास भारत में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले थे।
अवैध बांग्लादेशी केवल दिल्ली में ही नहीं जमे हुए हैं। ये लोग पूरे भारत में फैले हैं। एक रिपोर्टस के अनुसार, करीब 17 राज्यों में करीब 2 करोड़ बांग्लादेशी अवैध रूप से रह रहे हैं। पहला आधिकारिक आंकड़ा संसद में 2007 में आया था। तत्कालीन गृह राज्य मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने बताया था कि भारत में 12 मिलियन यानी 1.2 करोड़ अवैध बांग्लादेशी रह रहे हैं। हालांकि बाद में उन्होंने इस आंकड़े के स्रोतों को गलत बताते हुए श्रीप्रकाश जायसवाल ने अपना बयान वापस ले लिया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें दिल्ली, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।