Delhi Crime News: पढ़ाई के चलते तनाव और बोझ के तले युवा अपना धैर्य खो रहे हैं। हाल ही में राजस्थान के एजुकेशन हब कोटा में कई छात्रों द्वारा आत्महत्या के मामले भी सामने आए हैं। अब ऐसा ही एक मामला देश की राजधानी दिल्ली से सामने आया है। आईआईटी दिल्ली के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली है। बताया गया है कि आत्मघाती कदम का कारण पढ़ाई का बोझ था। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कमरा अंदर से बंद, दरवाजा तोड़ा
जानकारी के मुताबिक आत्महत्या करने वाले छात्र की पहचान 21 वर्षीय अनिल कुमार के रूप में हुई। बताया गया है कि उसने आईआईटी दिल्ली के विंध्याचल हॉस्टल में शुक्रवार देर शाम अपने कमरे के अंदर फांसी लगा ली। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। अनिल का कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अनिल फंदे से लटका हुआ था। पुलिस आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ेंः झुग्गी में घुसकर 85 साल की बुजुर्ग से रेप; ब्लेड से होंठ काटा, प्राइवेट पार्ट्स पर मिले गहरे घाव के निशान
छह महीने से रुका था हॉस्टल में
पुलिस की जांच में सामने आया है कि छात्र गणित और कंप्यूटिंग में बी.टेक की पढ़ाई कर रहा था। घटना के बाद पुलिस ने अनिल के बाकी साथियों से बातचीत की। पुलिस को जानकारी मिली है कि अनिल कुछ सब्जेक्ट्स की अधूरी तैयारी को लेकर तनाव में था। साथ ही सामने आया है कि वह पिछले छह महीने से हॉस्टल में रुका हुआ था।
नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
पुलिस ने अनिल के कमरे की तलाशी ली है। पुलिस का कहना है कि मौके से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्र पढ़ाई को लेकर तनाव में था। इसी के कारण उसने आत्मघाती कदम उठाया है। बता दें कि हाल के दिनों में राजस्थान के कोटा में भी कई छात्रों ने आत्महत्या की हैं।
संबंधित खबरें
GRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
6 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 22 अक्टूबर को कटेगी बिजली, चेक करें शेड्यूल
11 hrs agoदिल्ली-NCR में में GRAP-1 लागू, जानें किन-किन चीजों पर लगा बैन?
12 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को मिली बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने किया रिहा
12 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
14 hrs agoदिल्ली में घर का सुनहरा मौका, 14.95 लाख से शुरू फ्लैट, मिल रही 25% छूट
15 hrs agoकौन है 8वीं पास सुमित? जो टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हुआ गिरफ्तार
15 hrs agoअब फोन से खुलेगा मेट्रो का गेट, जानिए कैसे इस्तेमाल करें वर्चुअल कार्ड
15 hrs agoद्वारका में CM रेखा गुप्ता ने दिया बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने का संदेश
17 hrs ago'CM की मीटिंग को प्रायोरिटी दें', दिल्ली सरकार का अधिकारियों को निर्देश
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines