राष्ट्रीय राजधानी स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) से भौतिकी में स्नातकोत्तर कर रहे 31 वर्षीय एक विद्यार्थी ने शनिवार सुबह परिसर में एक भवन से कथित रूप से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से कोई ‘सुसाइड नोट’ नहीं मिला है, लेकिन मृत छात्र की जेब से एक मोबाइल फोन मिला है जिसकी जांच की जाएगी. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में शरीर पर गिरने से लगी चोटों के अलावा कोई और चोट का निशान नहीं मिला है.
जांच के तहत पुलिस संस्थान से छात्र के ‘काउंसलिंग रिकॉर्ड’ और दूसरी जरूरी जानकारी जुटा रही है. पुलिस का कहना है कि छात्र की मौत की वजह बनी परिस्थितियों की जांच की जा रही है और उपलब्ध सभी जानकारियों का सत्यापन किया जा रहा है.
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-दिल्ली ने एक बयान में कहा, ‘संस्थान 22 अगस्त को स्नातकोत्तर के एक छात्र की असमय मौत पर गहरा शोक व्यक्त करता है. दिल्ली पुलिस इस घटना की जांच कर रही है. हमारी गहरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं संस्थान उन्हें हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है.’
प्रारंभिक जांच के मुताबिक, यह विद्यार्थी सुबह लगभग आठ बजे यहां मुख्य द्वार से आईआईटी परिसर में दाखिल हुआ. इसके बाद वह व्याख्यान सभागार कॉम्प्लेक्स में गया और लिफ्ट से छठी मंजिल पर पहुंचा.
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसके बाद वह कथित तौर पर इमारत के सामने की तरफ से कूद गया. अधिकारी के मुताबिक छात्र को तुरंत संस्थान के परिसर में स्थित अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. उन्होंने बताया कि इस घटना के बारे में सुबह लगभग साढ़े आठ बजे किशनगढ़ थाने को फोन के जरिये सूचना मिली. उन्होंने कहा कि इसके बाद कुछ ही देर में पुलिस दल आईआईटी परिसर में पहुंचा.
सबूत इकट्ठा करने के लिए अपराध जांच दल और विधि विज्ञान प्रयोगशाला की इकाई को बुलाया गया.
संबंधित खबरें
करोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
7 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
7 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
15 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
1 day agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
1 day agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
1 day agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines