IGI एयरपोर्ट पर रुपये 23.936 किलो गांजा बरामद, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत रुपये 23.936 करोड़, दो यात्री गिरफ्तार

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर कस्टम्स ने क्राबी (थाईलैंड) से आए दो भारतीय यात्रियों से 23.936 किलो गांजा बरामद किया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब ₹23.936 करोड़ कीमत की इस खेप के साथ दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी गई है.

IGI एयरपोर्ट पर रुपये 23.936 किलो गांजा बरामद, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत रुपये 23.936 करोड़, दो यात्री गिरफ्तार
विज्ञापन

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर कस्टम्स अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 23.936 किलोग्राम गांजा/मारिजुआना जब्त किया है. यह मादक पदार्थ थाईलैंड के क्राबी से आए दो भारतीय यात्रियों के पास से बरामद किया गया. अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में इसकी कीमत करीब 23.936 करोड़ रुपये आंकी जा रही है.

जानकारी के अनुसार, दोनों यात्री 22 फरवरी 2026 को टर्मिनल-3 पर इंडिगो की फ्लाइट 6E-1070 से दिल्ली पहुंचे थे. प्रोफाइलिंग के आधार पर कस्टम्स अधिकारियों ने उन्हें ग्रीन चैनल पर रोका. संदेह होने पर उनके सामान की एक्स-रे स्कैनिंग और गहन तलाशी ली गई.

विज्ञापन

जांच के दौरान अधिकारियों को दोनों यात्रियों के ट्रॉली बैग से कुल 14 पॉलिथीन पैकेट बरामद हुए. इनमें से 8 पैकेट ग्रे-पीले रंग के ट्रॉली बैग में और 6 पैकेट हरे-सफेद ट्रॉली बैग में छिपाकर रखे गए थे. बरामद मादक पदार्थ का कुल शुद्ध वजन 23.936 किलो (23,936 ग्राम) पाया गया.

कस्टम्स विभाग के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में गांजे की अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ रुपये प्रति किलो है. इस आधार पर जब्त खेप की कुल कीमत करीब 23.936 करोड़ रुपये आंकी गई है.

फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत कार्रवाई की जा रही है. जब्त माल को कब्जे में लेकर आगे की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ