दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर की अजीबो गरीब रिक्वेस्ट से पुलिस महकमा हैरान है. अब इंस्पेक्टर का लेटर बना चर्चा का विषय. चर्चा हो भी क्यों ना. क्योंकि एस आई साहब की प्रार्थना ही कुछ ऐसी है. दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले के एक पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिस सब इंस्पेक्टर ने हाल ही में अपने आला अधिकारियों के सामने एक रिक्वेस्ट की. रिक्वेस्ट ऐसी थी जिसे पहले तो अधिकारी समझे ही नहीं और सोचने लगे शायद एसआई की तबीयत नासाज है और उन्हें आराम की जरूरत है.
लेकिन इसके उलट सब इंस्पेक्टर ने साफ कर दिया कि न ही उनकी तबियत खराब है न ही वो बहके हैं. वो तो बस अब अपनी पदोन्नति को वापस करवाना चाहता हैं.
दरअसल ये सब इंस्पेक्टर कांस्टेबल के तौर पर भरती हुआ था बाद में पदोन्नत होकर अब इंस्पेक्टर बना दिया गया. लेकिन खुश होने के बजाय अब ये अपनी ड्यूटी से आजिज आकर चाहते हैं कि उन्हें वापस कांस्टेबल बना दिया जाए.
इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की पेंशन सेल की ओर से सभी संबंधित इकाइयों को पत्र भेजा गया है. ये मामला अपने आप में बेहद अजीब है. लिहाजा किसी के समझ नहीं आ रहा कि कैसे इसे अमली जामा पहनाया जाए. इस मामले में आगे की कार्रवाई से पहले पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों और इकाइयों से रिपोर्ट मांगी है.
पत्र में कहा गया है कि यह बताया जाए कि संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कोई विभागीय जांच, आपराधिक मामला, विजिलेंस जांच, निलंबन, शिकायत, ओवरपेमेंट, मेडिकल या अनुपस्थिति से जुड़ा कोई मामला लंबित तो नहीं है. साथ ही नो डिमांड सर्टिफिकेट भी तीन दिनों के भीतर उपलब्ध कराने को कहा गया है. यदि तय समय में कोई जानकारी नहीं दी जाती है तो इसे ‘निल रिपोर्ट’ माना जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस मामले को लेकर जब जिले के आला अधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने इसे विभागीय मामला बताकर पल्ला झाड़ लिया.
संबंधित खबरें
हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
8 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
9 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
14 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
15 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
16 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
17 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
17 hrs agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
19 hrs agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
20 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines