Husband kills His Wife Over Suspect Of Illicit Relation: दिल्ली के दयालपुर इलाके में एक ऐसी वारदात सामने आई है, जहां पर पति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। बता दें कि आरोपी और मृतका दोनों मुस्लिम समुदाय के है। मृतक की पहचान शबनम उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है। शबनम आरोपी की दूसरी पत्नी थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पंहुची। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
सात साल पहले हुई थी शादी
पुलिस ने बताया कि आरोपी उम्मीद अपनी पत्नी शबनम के साथ चांद बाग इलाके के ई-ब्लॉक में किराए के मकान में रहते थे। दोनों की शादी 7 साल पहले हुई थी। शबनम आरोपी की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी से एक बेटी और शबनम से उसके 3 बच्चे हैं। आरोपी उम्मीद के पड़ोसियों ने बताया कि उम्मीद और पत्नी शबनम के बीच अधिकतर झगड़ा हुआ करता था। उम्मीद शबनम के साथ मारपीट भी करता था।
अवैध संबंध के शक में ली जान
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि उम्मीद को अपनी पत्नी पर शक था , कि उसका किसी से अवैध संबंध हैं, जिसकी वजह से दोनों के बीच अक्सर मारपीट होती थी। 25 अक्टूबर को पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया था। झगड़े में उम्मेद ने अपनी पत्नी का गला घोंट दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। बच्चों के शोर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग शबनम के घर पहुंचे। शबनम को बेहोश देख आसपास के लोग उसे आनन-फानन में जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले गये। जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि मृतक और आरोपी दोनों मुस्लिम हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
3 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
5 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
5 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
2 days agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
2 days agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines