How Prime Ministers Decide: केजरीवाल ने जेल में मंगाई ये किताब; जानें क्या है इसकी खास बात?

How Prime Ministers Decide: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ऐसे में सीएम केजरीवाल ने तीन किताबें पढ़ने की मांग रखी है, जिसमें एक नाम ‘हाउ प्राइम मिनिस्टर्स डिसाइड’ का भी शामिल है। तो आइए जानते हैं कि इस किताब में आखिर ऐसा क्या खास है?

aap arvind kejriwal book how prime ministers decide

How Prime Ministers Decide: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सजा 15 अप्रैल तक बढ़ गई है। केजरीवाल अब न्यायिक हिरासत के तहत तिहाड़ जेल में रहेंगे। मगर जेल जाने से पहले केजरीवाल ने तीन किताबें पढ़ने के इच्छा जताई है। इस लिस्ट में रामायण और गीता के अलावा नीरजा चौधरी की किताब ‘हाउ प्राइम मिनिस्टर्स डिसाइड’ का नाम शामिल है। ऐसे में रामायण और गीता के बारे में तो सभी जानते हैं। मगर आइए हम आपको नीरजा चौधरी की इस खास किताब How Prime Ministers Decide के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

छह प्रधानमंत्रियों का नाम शामिल

विज्ञापन

हाउ प्राइम मिनिस्टर्स डिसाइड किताब की बात करें तो, इसमें देश के छह प्रधानमंत्रियों का जिक्र मिलता है। इस किताब की पृष्ठभूमि 1980 से लेकर 2014 के बीच की है, जिसमें इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी, वीपी सिंह, नरसिम्हा राव, अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह के कार्यकाल का विवरण मौजूद है।

विज्ञापन

किस बारे में है किताब?

नीरजा चौधरी की इस किताब में ना सिर्फ प्रधानमंत्री और उनके मनोविज्ञान से संबंधित जानकारियां मिलती हैं बल्कि 34 सालों के भीतर प्रधानमंत्रियों ने कितने अहम निर्णय लिए और उनका देश पर क्या असर पड़ा? इसका जिक्र भी किताब में मौजूद है। नीरजा चौधरी की ये किताब बेशक पीएम के ईर्द-गिर्द घूमती है। मगर इसमें देश के इतिहास से जुड़ी कई जानकारियां देखने को मिलती हैं।

विज्ञापन

कौन हैं नीरजा चौधरी?

‘हाउ प्राइम मिनिस्टर्स डिसाइड’ की लेखिका नीरजा चौधरी एक जानी-मानी पत्रकार हैं। नीरजा 10 साल से इंडियन एक्सप्रेस में राजनीतिक संपादक के पद पर थीं। अब वो इंडियन एक्सप्रेस की संपादक बन चुकी हैं। साल 2009 में उन्हें प्रेम भाटिया अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल ने क्यों मांगी ये किताब?

विज्ञापन

कई लोगों के मन में ये सवाल होगा कि जेल जाते समय अरविंद केजरीवाल ने नीरजा चौधरी की किताब ‘हाउ प्राइम मिनिस्टर्स डिसाइड’ ही पढ़ने की इच्छा क्यों जताई है? हालांकि इसका वास्तविक उत्तर तो खुद सीएम केजरीवाल ही दे सकते हैं। मगर कुछ राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो इस किताब के जरिए वो प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साध रहे हैं। दरअसल जेल जाते समय भी सीएम केजरीवाल ने कैमरे के सामने आकर पीएम के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री जो कर रहे हैं वो देश के लिए ठीक नहीं है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ