दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार गाड़ी ने 6 लोगों को कुचला, 5 IAS अभ्यर्थी घायल

Delhi Hit and Run Case: जयपुर के बाद देश की राजधानी दिल्ली में भी रफ्तार का कहर दिखा। मामला ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके का है, जहां एक कार ने 6 लोगों को कुचल दिया। हादसे में घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Jalgaon accident news

सांकेतिक तस्वीर।

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में मंगलवार शाम करीब 6 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार ने कई राहगीरों को टक्कर मार दी, जिससे 6 लोग घायल हो गए। घायलों में पांच संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र हैं और एक स्थानीय विजिटर शामिल है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने बताया कि 6 में से 5 घायलों को जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी, जबकि एक घायल को कुछ और समय तक डॉक्टर की निगरानी में रखने की जरूरत है। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि कुछ छात्र सड़क किनारे गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में लिया

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार चालक तेज गति से वाहन चला रहा था और अचानक नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी ड्राइवर प्रेम कुमार को हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कार को भी जब्त कर लिया गया है। वहीं, घटना से आक्रोशित UPSC के छात्रों ने बड़ा बाजार रोड पर जाम लगा दिया और धरने पर बैठ गए। उन्होंने प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषी के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की।

विज्ञापन

एक महिला और रेहड़ी वाले को भी मारी टक्कर

बताया जा रहा कि हादसा उस समय हुआ जब गाड़ी चला रहे शख्स ने अपना कंट्रोल खो दिया। इसके बाद बहुत कोशिश के बावजूद भी गाड़ी रोकने में सफल नहीं हो सका। तेज रफ्तार गाड़ी ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के मुताबिक, इस गाड़ी ने पहले आईएएस की तैयारी कर रहे 5 छात्रों को टक्कर मारी। इसके बाद एक महिला और रेहड़ी को भी गाड़ी ने टक्कर मार दी। घायल हुए लोगों की पहचान लोकेश, बेबी, शिवम, हर्षिता, स्टीफन और विपुल के रूप में हुई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ