Hindenburg-Adani Row: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 'सिर्फ अमीर ही निवेश नहीं करते', SEBI से किया ये सवाल, मांगा 3 दिन में जवाब

Hindenburg-Adani Row, Hearing in Supreme Court, CJI DY Chandrachud, SEBI, Hindenburg Research Report, Gautam Adani, Adani Group

याचिकाओं में हिंडनबर्ग रिसर्च को साजिश करार देते हुए इसकी जांच अदालत की निगरानी में कराए जाने की मांग की गई थी।

Hindenburg-Adani Row: सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को अडाणी ग्रुप और हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट से जुड़ी दो जनहित याचिकाओं पर सुनवाई की। याचिकाओं में हिंडनबर्ग रिसर्च को साजिश करार देते हुए इसकी जांच अदालत की निगरानी में कराए जाने की मांग की गई थी।

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए भारतीय निवेशकों को हुए नुकसान पर चिंता जताई। साथ ही ऐसी स्थिति से निपटने के लिए SEBI से सुझाव भी मांगे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘भविष्य में निवेशकों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाए और SC को बताएं कि मौजूदा ढांचा क्या है और नियामक ढांचे को कैसे मजबूत किया जाए।’

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सिर्फ अमीर ही निवेश नहीं करते हैं। करोड़ों की संख्या में मध्यम वर्ग के लोग भी निवेश करते हैं।शीर्ष अदालत ने सोमवार 13 फरवरी तक SEBI से जवाब मांगा है। साथ ही एक्सपर्ट की कमेटी भी बनाने का संकेत किया है।

https://twitter.com/ANI/status/1623993520985116674?s=20&t=PvgqreMW43CMwtAVbjUaxA

विज्ञापन

मजबूत तंत्र स्थापित करने की आवश्यकता

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि SEBI की प्रतिक्रिया में मौजूदा नियामक ढांचा शामिल है और निवेशकों की सुरक्षा के लिए एक मजबूत तंत्र स्थापित करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन

PIL वकील एमएल शर्मा और विशाल तिवारी की ओर से दायर की गई है। याचिका में दावा किया गया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका स्थित हिंडनबर्ग रिसर्च फर्म की रिपोर्ट से अडाणी के शेयरों में भारी गिरावट हुई है और निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है।

रिपोर्ट में हिंडनबर्ग ने किया था ये दावा

बता दें कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में भारतीय उद्योगपति गौतम अडाणी समूह से जुड़े कंपनियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना भी साधा है। तृणमूल, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम और शिवसेना (महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के गुट) समेत कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने अडाणी के खिलाफ आरोपों की जांच की मांग करते हुए लगातार संसद में हंगामा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ