Delhi Special Cell encounter: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नरेला क्षेत्र में शुक्रवार देर रात दो बदमाशों का एनकाउंटर कर दिया। स्पेशल सेल को दोनों बदमाशों के दिल्ली में होने की सूचना मिली थी। इसके बाद स्पेशल सेल ने आरोपियों को काबू करने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों के पैर में गोली मार दी। फिलहाल दोनों को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी।
पुलिस को मिली थी सूचना
एनकाउंटर के बाद जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि उन्हें दोनों शूटर के नरेला के आसपास होने की सूचना मिली। इसके बाद दोनों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। रात को जब ये शूटर्स पहुंचे तो उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा गया, इस दौरान उन्होंने दिल्ली पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों शूटर्स के पांव में गोली लगी। फिलहाल दोनों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ेंः Delhi: करोलबाग के मॉल में लगी भीषण आग, लिफ्ट में फंसकर एक की मौत
रोहतक में की थी युवक की हत्या
पुलिस ने आगे खुलासा करते हुए बताया कि दोनों बदमाशों ने हरियाणा के रोहतक में 1 जून 2025 को एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी। वहीं शाहबाद डेयरी इलाके में भी नंदू गैंग के दो बदमाशों का पुलिस ने एनकाउंटर किया था। इसमें पुलिस ने इस दौरान नंदू गैंग के शूटर विजय और सोमवीर को अरेस्ट किया था। इस दौरान दोनों शूटर के पांव में गोली लगी थी।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान के साथ 8 दिन तक होगी लगातार बारिश, येलो अलर्ट जारी
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
52 mins agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
1 hr agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
10 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
21 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
22 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines