हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

संसद के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, BJP सांसद का सिर फूटा, राहुल गांधी ने बताई वजह

Parliament Winter Session 2024: संसद परिसर में आज कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। भाजपा सांसद का सिर फूट गया और उन्होंने राहुल गांधी पर सवाल उठा दिए। वहीं मीडिया के सामने राहुल गांधी ने पूरा घटनाक्रम बताया और अपनी सफाई पेश की।

विज्ञापन
Rahul Gandhi

High Voltage Drama Outside Parliament: संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है और दोनों सदनों में अंबेडकर पर अमित शाह की टिप्पणी के खिलाफ खूब हंगामा भी हो रहा है। आज भी संसद परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी का सिर फूट गया और उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर उंगली उठा दी।

प्रताप सारंगी-मुकेश राजपूत का हाल जानने अस्पताल पहुंचे नेता

वहीं राहुल गांधी अपने साथियों के साथ घायल प्रताप सारंगी का हाल जानने के लिए पहुंचे। उन्होंने घायल सांसद से बातचीत भी की। सारंगी को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। भाजपा सांसद पीयूष गोयल, प्रहलाद जोशी और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सारंगी को देखने अस्पताल पहुंचे। फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत को भी चोट आई है, उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है। सारंगी मामले की पूरी जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी गई है। धक्का-मुक्की के दौरान बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बीच-बचाव किया था।

विज्ञापन

 

भाजपा सांसद ने यह दावा किया

प्रताप सारंगी ने मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया, जो प्रताप सारंगी के ऊपर गिरा तो वे भी गिर गए और उनके सिर में चोट लग गई। सांसद सारंगी ने दावा किया कि मैं सीढ़ियों के पास खड़ा था, तभी राहुल गांधी आए और एक सांसद को धक्का दिया, जो बाद में मेरे ऊपर गिर गया। इस घटना के कारण वह भी गिर गए।

राहुल गांधी ने मीडिया के सामने दिया स्पष्टीकरण

वहीं अपना पक्ष रखते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने घटनाक्रम पर स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि यह आपके कैमरे में हो सकता है। मैं संसद के प्रवेश द्वार से अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। भाजपा सांसद मुझे रोकने, धक्का देने और धमकाने की कोशिश कर रहे थे। इसलिए यह हुआ…हां, यह हुआ है।

विज्ञापन

राहुल गांधी ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे को धक्का दिया जा रहा है, लेकिन हम धक्का-मुक्की से प्रभावित नहीं होते, लेकिन यह प्रवेश द्वार है और हमें अंदर जाने का अधिकार है। भाजपा सांसद हमें अंदर जाने से रोकने की कोशिश कर रहे थे। मुख्य मुद्दा यह है कि वे संविधान पर हमला कर रहे हैं और अंबेडकर जी की स्मृति का अपमान कर रहे हैं।

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola