दिल्ली-NCR में ठंडी हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश, कई इलाकों में भरा पानी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR में ठंडी हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश, कई इलाकों में भरा पानी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?

delhi ncr Rain | weather forecast | aaj ka mausam

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भारी बारिश हुई है. (Credit- ANI)

दिल्ली और इससे सटे नोएडा में लगातार दूसरे दिन आज सुबह भी मूसलाधार बारिश हुई. आज सुबह पहले घने काले बादल छाए और ठंडी हवाएं चलीं. फिर झमाझम बादल बरसे और मौसम सुहाना हो गया. लेकिन लगातार 2 दिन भारी बारिश के चलते कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरा है, जिस वजह से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी. बीते दिन भारी बारिश के कारण करीब 20 फ्लाइट्स डायवर्ट करनी पड़ीं और कई इलाकों में लोग ट्रैफिक जाम से परेशान हुए.

विज्ञापन

अगले 5 दिन दिल्ली-NCR में मौसम कैसा रहेगा?

IMD के अनुसार, राजधानी दिल्ली और इससे सटे नोएडा में आज दिनभरी बारिश होने के आसार हैं. IMD के मुताबिक, दिल्ली-NCR में आज दोपहर तक कई जगहों पर हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है. रात तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. ऐसे में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने के आसार हैं. कल 26 और परसो 27 अगस्त को भी दिल्ली-NCR में बारिश हो सकती है. रविवार तक बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलेंगी.

विज्ञापन

दिल्ली से सटे हरियाणा के इलाकों में बरसेंगे बादल

IMD के अनुसार, दिल्ली-NCR में अगले कुछ घंटों तक तेज बारिश हो सकती. आज दिनभर बारिश और आंधी-तूफान का रेड अलर्ट रहेगा. लोनी, हिंडन एयर फोर्स स्टेशन, इंदिरापुरम, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, पानीपत, गन्नौर, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा, झज्जर, यमुनानगर, फरुखनगर, सोहना, बड़ौत, खेकड़ा समेत दिल्ली से सटे हरियाणा के कई शहरों में आज तेज बारिश होने का पूर्वानुमान है. कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम झेलना पड़ेगा.

गुरुग्राम में आज स्कूलों-दफ्तरों में ‘वर्क फ्रॉम होम’

भारी बारिश होने की मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर गुरुग्राम में आज 25 अगस्त को स्कूलों ऑनलाइन लगे हैं और दफ्तरों में भी ‘वर्क फ्रॉम होम’ हो रहा है. बता दें कि बीते दिन राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश हुई थी. जिस वजह से सड़कों पर पानी भर गया और लोगों को स्कूल-कॉलेज दफ्तर जाते समय ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा है. विजिबिलिटी कम होने के कारण फ्लाइट्स डायवर्ट की गई, जिससे हवाई यात्री काफी परेशान हुए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ