हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

घरों से बाहर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, IMD ने 24 घंटे के लिए जारी किया बड़ा अलर्ट

Aaj Ka Mausam : दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार की रात से ही झमाझम बारिश हो रही है। तेज हवाओं के साथ बादल बरस रहे हैं, जिससे लोगों को ठंडक का अहसास हो रहा है। दिन में चारों ओर अंधेरा छा गया। जलभराव और जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश।

Delhi Rain Update : देश की राजधानी में मौसम खुशनुमा है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। दिल्ली एनसीआर में दिन में ही रात हो गई। चारों ओर अंधेरा छाया हुआ है। शुक्रवार की देर रात से हो रही बारिश का सिलसिला अब भी जारी है। झमाझम बारिश से गर्मी और उमस उल्टे पांव भाग गई। कई इलाकों में जगह-जगह बारिश का पानी भर गया है।

दिल्ली और आसपास के जिलों में जमकर बादल बरस रहे हैं। लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे सड़कों पर ट्रैफिक जाम लगा है। यही हाल नोएडा और गाजियाबाद का भी है, जहां जलभराव और बारिश की वजह से वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। लोग अपने गंतव्य स्थान देरी से पहुंच रहे हैं। तेज हवा और बारिश से ऐसा महसूस हो रहा है, जैसे सर्दी आ गई हो।

कल भी जमकर बरसेंगे बादल

विज्ञापन

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले ही बारिश का अलर्ट जारी किया था। दिल्ली एनसीआर में अगले दो दिनों तक झमाझम बरसात होने के आसार हैं। यहां 13 और 14 सितंबर को जमकर बादल बरसेंगे। इसे लेकर आईएमडी ने लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की थी।

जानें दिल्ली में अगले दिन कैसा रहेगा मौसम

विज्ञापन

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। राजधानी में 15 से 17 सितंबर तक बादल तो रहेंगे, लेकिन बरसात नहीं होगी। 18 सितंबर को फिर तेज हवा के साथ बादल बरस सकते हैं। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली के करीब मानसून ट्रफ आ गया है, जिसे लेकर 11 से 13 के बीच बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola