---विज्ञापन---

Delhi Rain: दिल्ली में मूसलाधार बारिश, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के बाद अचानक बदला मौसम

Delhi Rain: दिल्ली में आज मूसलाधार बारिश हुई। मौसम विभाग ने 2 दिन बारिश होने का अलर्ट दिया हुआ है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना जताई थी, जिसके असर से ही मौसम बदला और बारिश हो गई।

---विज्ञापन---

दिल्ली में आज अचानक मौसम बदल गया और बारिश होने लगी। दिल्ली के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बादल बरस रहे हैं। वहीं दिल्ली से सटे नोएडा में धूप खिली हुई है। मौसम विभाग (IMD) ने आज और कल के लिए बारिश होने का अलर्ट दिया हुआ है।

40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है। 16 मई तक राजधानी में मौसम खराब रहेगा। आज से 13 मई तक हवाएं चलती रहेंगी और बादल छाए रह सकते हैं। 14, 15, 16 मई को भी आसमान में आंशिक बादल छा सकते हैं, लेकिन हवाएं चलने की संभावना नहीं है।

---विज्ञापन---

 

पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य है और अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस कम है।

---विज्ञापन---

दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर उत्तर-पूर्वी सतह से उठने वाली हवाएं 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं, जिनकी स्पीड शाम तक बढ़कर 37 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई थी। पालम हवाई अड्डे पर हल्की बारिश होने की भी सूचना मिली।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

बाकी देश में ऐसा रहेगा मौसम‌?

मौसम विभाग के अनुसार, आज 10 मई दिन शनिवार से पूर्वी भारत में गर्म हवा का नया दौर शुरू होने की संभावना है। अगले 4-5 दिन तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में गरज चमक के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना है। 10 से 13 मई के बीच पूर्वोत्तर भारत में गरज चमक के साथ भारी बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना है।

मानसून को लेकर भी अपडेट सामने आया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 13 मई के आसपास दक्षिणी अंडमान सागर, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह में आगे बढ़ सकता है।

---विज्ञापन---

First published on: May 10, 2025 12:50 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola