हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गुरुग्राम पानी-पानी, दिल्ली-NCR में 'महाजाम', मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव ने बढ़ाई दिक्कतें

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से भारी जलभराव हो गया है. कई इलाकों में लंबा ट्रैफिक जाम लगने से लोग घंटों फंसे रहे. मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन
मूसलाधार बारिश से दिल्ली में लगा भीषण ट्रैफिक जाम

राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार को हुई मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया है. इसके चलते सुबह के समय प्रमुख सड़कों और राजमार्गों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं. अरुणा आसफ अली मार्ग, शहीद जीत सिंह मार्ग, बेर सराय और कालिंदी कुंज जैसे कई रास्तों पर गाड़ियों की रफ्तार बेहद धीमी रही. गुरुग्राम जाने वाले हाईवे और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भी लोगों को लंबे समय तक फंसा रहना पड़ा. आम तौर पर कम समय में पूरे होने वाले रास्तों पर लोगों को एक-एक घंटे तक रुकना पड़ा.

दुकानों में घुसा पानी और कई रास्ते हुए बंद

बारिश के कारण पूर्वोत्तर दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में पानी दुकानों के भीतर घुस गया. इससे व्यापारियों और स्थानीय निवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इसके अलावा सैनिक फार्म, यूसुफ सराय और रोहतक रोड पर भी जलभराव की वजह से गाड़ियों का आना-जाना बुरी तरह प्रभावित हुआ. ग्रीन पार्क मेट्रो स्टेशन और एम्स अस्पताल के आसपास भी वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं. सोशल मीडिया पर लोगों ने जाम और जलभराव की शिकायतें साझा करते हुए बताया कि कई जगहों पर सही समय पर ट्रैफिक पुलिस मौजूद नहीं थी.

यह भी पढ़ें: रेखा गुप्ता सरकार का जनता पर फोकस, जन सेवा सदन में सुनीं लोगों की समस्याएं

विज्ञापन

गुरुग्राम में भारी बारिश से जलभराव और वर्क फ्रॉम होम की सलाह

गुरुग्राम में भी सुबह से जारी झमाझम बारिश के कारण शहर की कई सड़कें और स्मार्ट रोड जलमग्न हो गईं. करीब 97 से 100 एमएम हुई भारी बारिश के चलते नरसिंहपुर स्थित दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जलभराव हो गया, जिससे ट्रैफिक की रफ्तार धीमी पड़ गई और गाड़ियां फंस गईं. बंद पड़ी गाड़ियों को हटाने के लिए पुलिस को क्रेन का सहारा लेना पड़ा. जिला प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए कॉर्पोरेट कर्मचारियों के लिए 6 और 7 अगस्त को वर्क फ्रॉम होम की सलाह जारी की है.

मौसम विभाग का अलर्ट और आने वाले दिनों की चेतावनी

रुक-रुक कर हो रही बारिश को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है. वहीं गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में भी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि वे बहुत जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलें और पानी भरे रास्तों से बचें.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola