दिल्ली में 26 अगस्त को नेपाली और गोरखाली समुदाय का सबसे बड़ा राष्ट्रीय समारोह हरितालिका तीज महोत्सव-2025 होगा। दिल्ली के सूरजमल विहार स्थित यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कार्यक्रम होगा। इसमें केन्द्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, रितु धवन, स्वाति सिंह वर्मा, नेपाल के राजदूत शंकर प्रसाद शर्मा और सांसद राजू बिष्ट शामिल रहेंगे। कार्यक्रम में 5 विभूतियों को प्रतिष्ठित ‘‘हाम्रो गौरव अवार्ड’’ सम्मान दिया जाएगा।
दिल्ली के यमुना स्पोर्टस कम्प्लेक्स में अंतर्राष्ट्रीय सुपर स्टार और कलाकार 10 घंटे नान-स्टाप नेपाली संगीत, संस्कृति, नृत्य की भव्य प्रस्तुति देंगे। साथ ही ‘सत्य सनातन वैदिक धर्म’ की जय-जयकार गूजेंगी।
माता-बहिनें ‘सुखी बसे सब संसार’ की प्रार्थना करेंगी। प्रकाश सपूत, बिनीता क्षेत्री और कई अंतर्राष्ट्रीय नेपाली सुपर स्टार और गायक “10 घंटे के नॉन-स्टॉप समारोह” में प्रस्तुति देंगे, जिसमें पूर्वोत्तर राज्यों, बंगाल, बिहार, झारखंड और दिल्ली एनसीआर से हजारों महिलाएं भाग लेंगी।
आचार्य बालकृष्ण की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक मंडल ने “हमरो गौरव पुरस्कार” हेतु 46 नामांकनों में से 5 विशिष्ट व्यक्तियों का चयन किया है। उनके नाम हैं वरिष्ठ साहित्यकार पद्मश्री गीता उपाध्याय (असम), प्रसिद्ध समाजसेवी पद्मश्री द्रौपदी घिमिरे (सिक्किम), लोक संगीत में विशेष योगदान देने वाले पद्मश्री नरेन गुरुंग (असम), वीरता पुरस्कार विजेता इंस्पेक्टर मान सिंह भट्ट (दिल्ली) और फ्रीस्टाइल कुश्ती में देवा थापा (हिमाचल) शामिल हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, कनॉट प्लेस के लिए रहें सावधान!
9 hrs ago'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
11 hrs agoCJP के 'तिंरगा मार्च' से पहले बंद किया गया कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क
13 hrs agoदिल्ली में खंडित मूर्तियों के लिए बनेंगे 250 कियोस्क
15 hrs agoलोकनायक अस्पताल में CT स्कैन और 3 MRI मशीनें शुरू, जांच मुफ्त
15 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
18 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 16 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी करें चेक
18 hrs agoदिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
22 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
22 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines