हनुमान जंयती पर कनाॅट प्लेस और यहां के रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Hanuman Jayanti 2024 Delhi Traffic Police Advisory: हनुमान जयंती पर कनाॅट प्लेस और उसके आसपास के मार्गों पर जाने से बचें नहीं तो आप भयंकर ट्रैफिक जाम में फंस सकते हैं क्योंकि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इन रास्तों पर जाने से बचने को कहा है।

Hanuman Jayanti 2024 Delhi Traffic Police Advisory

हनुमान जयंती पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Hanuman Jayanti 2024 Delhi Traffic Police Advisory: आज हनुमान जयंती है। इस अवसर पर राजधानी दिल्ली के अनेक मंदिरों में अनुष्ठान किए जाएंगे। ऐसा ही आयोजन कनाॅट प्लेस में बाबा खड़क सिंह मार्ग पर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में भी किया जाएगा। ऐसे में दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस ने इसको लेकर विशेष एडवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार दिन के समय 50 से 60 हजार लोगों के आने की संभावना है। इसके अलावा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में 1500 से अधिक लोग हिस्सा लेंगे। इससे यातायात प्रभावित होगा।

विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार खडक सिंह मार्ग और आउटर सीसी, कनाॅट प्लेस पर किसी भी वाहन के रुकने और पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। उपरोक्त सड़कों पर पार्क किए गए वाहनों को हटा दिया जाएगा और चालानी कार्रवाई की जाएगी। वहीं टो किए गए वाहन सीएनजी पंप के पास काली बाड़ी मार्ग स्थित ट्रैफिक पिट में पार्क किया जाएगा।

विज्ञापन

इन मार्गाें पर जाने से बचें

गोल चक्कर जीपीओ से आउटर सीसी, बाबा खड़क सिंह मार्ग
बाहरी सीसी कनाॅट प्लेस
पंचकुइयां रोड
मंदिर मार्ग
काली बाड़ी मार्ग
अशोका रोड
जनपथ

विज्ञापन

डायवर्जन पाॅइंट

बाहरी सीसी खड़क सिंह मार्ग
गोल चक्कर जीपीओ
गोल चक्कर पटेल चौक
गोल चक्कर विंडसर प्लेस

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ