Hanuman Jayanti 2023: दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के मौके पर जुलूस निकालने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, हनुमान जयंती के एक दिन पहले दिल्ली बुधवार को जहांगीरपुरी में फ्लैग मार्च भी किया।
दिल्ली पुलिस ने बुधवार को विश्व हिंदू परिषद और एक अन्य समूह को 6 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर जुलूस निकालने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। दिल्ली पुलिस ने एएनआई को बताया कि विहिप और एक अन्य समूह ने हनुमान जयंती के लिए जुलूस निकालने की अनुमति मांगी थी।
दिल्ली पुलिस बोली- इसलिए अनुमति देने से किया इनकार
दिल्ली पुलिस की ओर से बताया गया कि कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए आयोजकों को हनुमान जयंती पर शोभायात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया गया। पिछले साल 16 अप्रैल को हनुमान जयंती पर शोभा यात्रा के दौरान क्षेत्र में दो समुदायों के बीच झड़प हुई थी।
पुलिस ने कहा कि हनुमान जयंती से पहले जहांगीरपुरी इलाके में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान इलाके में गश्त कर रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस ने हनुमान जयंती से एक दिन पहले जहांगीरपुरी में फ्लैग मार्च किया है।
संबंधित खबरें
क्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
29 mins ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
1 hr agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
1 hr agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
2 hrs agoLIVE: 'राहुल गांधी के आरोप निराधार...', सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा बयान
9 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
17 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
18 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
18 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
20 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines