हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

'विरोधियों को फांसी पर लटका दीजिए...', मनीष सिसोदिया ने जेल से लिखा PM मोदी को पत्र

विज्ञापन

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया शराब घोटाला से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद हैं। दिल्ली के तिहाड़ जेल में कैद सिसोदिया ने पीएम मोदी को एक पत्र लिखा है। अपने पत्र में उन्होंने पहलवानों के लिए न्याय की मांग की है।

मनीष सिसोदिया ने लिखा है कि पहलवान जंतर मंतर पर यौन उत्पीड़न के खिलाफ धरने पर बैठी हैं। आरोप बीजेपी के सांसद पर है लेकिन प्रधानमंत्री ने इस प्रकरण से इस तरह से मुंह मोड़ रखा है मानो ये पाकिस्तान से आई हैं। उन्होंने लिखा है कि देश की बेटियां घर-बार छोड़कर धूप और बारिश में आंदोलन कर रही हैं। प्रधानमंत्री जिन्हें अपने परिवार का सदस्य बताया करते थे उनके यौन उत्पीड़न पर चुप क्यों हैं?

सिसोदिया ने कहा है कि हम आपके राजनितिक विरोधी हैं। विरोधियों को जेल भेजिए फांसी लगवा दीजिए, लेकिन बेटियों को न्याय जरूर दिलाइये। वरान कोई भी बेटी फिर इस देश में किसी शक्तिशाली व्यक्ति के खिलाफ आवाज उठाने का साहस नहीं कर सकेगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola