H3N2 Influenza: दिल्ली सरकार ने जारी की एडवायजरी, क्या मास्क पहनना होगा अनिवार्य?
Edited By Bhola Sharma

प्रतीकात्मक इमेज।
Edited By Bhola Sharma

प्रतीकात्मक इमेज।
H3N2 Influenza: देशभर में कोविड (Covid19) के साथ इन्फ्लूएंजा वायरस (H3N2 Influenza) के केसेज बढ़ रहे हैं। केंद्र की सलाह पर राज्य सरकारें लोगों को सचेत रहने की सलाह दे रही हैं। दिल्ली सरकार ने शु्क्रवार को एडवायजरी जारी की है।
राहत की बात ये है कि अभी दिल्ली में इन्फ्लूएंजा के कोई मामले नहीं आए हैं। यह राहत तभी तक है जब तक हम जागरुक रहेंगे। क्योंकि जिन लोगों को गंभीर अस्थमा है या कोविड हो चुका है, वे इन्फ्लूएंजा से सबसे अधिक प्रभावित होते हैं।
60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों, पांच साल से कम उम्र के बच्चों और फेफड़ों की बीमारियों से पीड़ित लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। इसलिए सरकार ने गाइडलाइन का पालन करने की सलाह दी है।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मौसमी इन्फ्लूएंजा का चरम आमतौर पर मार्च तक खत्म हो जाता है। लेकिन इस बार देश के कुछ हिस्सों में कई मामले सामने आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि फिलहाल दिल्ली में मास्क को अनिवार्य नहीं किया गया है। लेकिन गाइडलाइन का पालन करें। उन्होंने कहा कि जिला निगरानी समितियों, स्वास्थ्य सुविधाओं और सरकारी अस्पताल के अधिकारियों को हर दिन की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: