Gurpreet Accused Suspected Of Human Trafficking: स्विट्जरलैंड से भारत आई 36 वर्षीय नीना बर्जर की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी गुरप्रीत के घर से करोड़ो कैश मिला। पुलिस को गुरप्रीत पर मानव तस्करी में लिप्त होने का शक है। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। आरोपी के विदेश में रहने वाली महिलाओं समेत कई लोगों से संपर्क होने से उसकी भूमिका संदिग्ध हो गई है। आरोपी के घर से बरामद 2.10 करोड़ रुपये भी किसी बड़े रैकेट में शामिल होने की ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस इसे लेकर भी आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक आरोपी के बैंक खातों से भी करोड़ों का लेनदेन हुआ है
सेकेंड हैंड खरीदी गई सफेद सेंट्रो कार में गला दबाकर की गई थी। आरोपित गुरप्रीत सिंह से पूछताछ में सामने आया है कि कार में बैठाने के बाद जादू दिखाने के बहाने नीना बर्जर से हाथ पैर जंजीर से बांधकर ताला लगाया था। इसके बाद गला दबाकर नीना बर्जर की हत्या की पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपित 30 वर्षीय गुरप्रीत सिंह ने हत्या करने की योजना बनाने के बाद ही नीना बर्जर को स्विट्जरलैंड से भारत बुलाया था।
ऐसे की थी हत्या
हत्या के दिन गुरप्रीत उसे सफेद सेंट्रो कार में बैठाकर सुनसान इलाके में लेकर गया। जहां जादू दिखाने के बहाने उसे हाथ-पैर जंजीर सें बांधने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद कार में ही शव छोड़कर पार्क कर दिया। उसे यकीन था कि दो दिन बाद पहचान नहीं हो सकेगी कि शव किसी भारतीय महिला का है या विदेशी का। कार को पार्क करने से पहले उसने नीना बर्जर के सिर पर बड़ा पालीथिन बैग बांध दिया था।
किसी बड़े रैकेट में शामिल होने की आशंका
स्विस महिला लीना के हत्यारोपी गुरप्रीत का संबंध कहीं मानव तस्करी से तो नहीं है, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। आरोपी के विदेश में रहने वाली महिलाओं समेत कई लोगों से संपर्क होने से उसकी भूमिका संदिग्ध हो गई है। आरोपी के घर से बरामद 2.10 करोड़ रुपये भी किसी बड़े रैकेट में शामिल होने की ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस इसे लेकर भी आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी के बैंक खातों से भी करोड़ों का लेनदेन हुआ है
आरोपी के घर से मिले 2.10 करोड़
पुलिस के बताया कि आरोपी गुरप्रीत फिलहाल कुछ काम नहीं कर रहा था। इससे पहले वह पार्ट टाइम प्रॉपर्टी डीलर था। पिता ज्योतिष हैं। ऐसे में घर से 2.10 करोड़ रुपये मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। आरोपी के लगातार विदेश जाने, डेटिंग एप पर विदेशी महिलाओं सहित अन्य लोगों से संबंध होने से पुलिस को आरोपी पर मानव तस्करी में लिप्त होने का शक है। पुलिस उसके दस्तावेज की जांच कर यह पता करने की कोशिश कर रही है कि वह किन लोगों के साथ किस-किस देश गया था। उसके विदेश जाने के पीछे मकसद क्या था। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। हालांकि, आरोपी के घर से मिले पैसे की जानकारी आयकर विभाग को दी गई है। विभाग ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
9 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
9 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
14 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
18 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines