हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

दिल्ली के जीटी करनाल रोड पर बड़ा हादसा, चार कांवड़ियों की मौत, कई अन्य घायल

विज्ञापन

Delhi News: दिल्ली के जीटी करनाल रोड पर गुरुवार तड़के एक बड़े हादसे में चार कांवरियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब उत्तर पश्चिमी दिल्ली के सिरसपुर के पास दो ट्रको की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि एक ट्रक में करीब 25 कांवड़िए सवार थे।

हादसे के बाद दुर्घटनास्थल पर पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस के मुताबिक, सिरसपुर जीटी रोड पर दो ट्रकों की टक्कर हुई। दुर्घटना का शिकार एक ट्रक नांगलोई के पास से कांवड़ यात्रियों को लेकर हरिद्वार जा रहा था। इसी दौरान जीटी करनाल रोड पर दिल्ली की ओर जा रहे ट्रक ने डिवाइडर पार कर कांवड़ियों के ट्रक को टक्कर मार दी।

हादसे में 15 से अधिक लोग घायल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में 14 लोगों घायल हुए हैं, जिन्हें सत्यवादी हरिश्चंद्र अस्पताल नरेला में भर्ती कराया गया है। दो गंभीर रूप से घायल लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है, जबकि पांच अन्य घायलों को जहांगीरपुरी स्थित बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल रेफर कर दिया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें