दुल्हन आने से पहले निकली युवक की अर्थी, कार में जिंदा जला

Groom dies in car fire: दिल्ली के गाजीपुर में एक कार में आग लगने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मामले में पुलिस कार में आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। मृत युवक की 14 फरवरी को शादी होने वाली थी।

Delhi car fire tragedy

Delhi car fire tragedy (PIC Credit- India Today)

विज्ञापन

Delhi car fire tragedy: दिल्ली के गाजीपुर में कार में आग लगने से युवक की मौत हो गई। युवक का नाम अनिल था। उनकी 14 फरवरी को शादी होने वाली थी। वे शादी का कार्ड बांटने के लिए दिल्ली गए थे। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। फिलहाल पुलिस फोरेंसिक साइंस एक्सपर्ट की मदद से आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार अनिल ग्रेटर नोएडा के नवादा में रहता था। 14 फरवरी को उनकी शादी होनी थी। ऐसे में 18 जनवरी की दोपहर को अपनी वैगन आर कार से शादी का कार्ड बांटने के लिए निकले थे, लेकिन वे देर शाम तक नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने फोन भी मिलाया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। रात 11 बजे गाजीपुर थाने से फोन आया कि बाबा बैंकेट हाॅल के पास अनिल की कार मिली है, कार पूरी तरह जल चुकी है, जिसकी वजह से अनिल की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

कार से बाहर नहीं निकल पाया अनिल

पुलिस के अनुसार ड्राइवर की ओर से कार पूरी तरह से जल चुकी थी। कार लाॅक होने और अचानक तेज आग लगने के कारण वह कार से बाहर नहीं निकल पाया। मामले में अनिल के बड़े भाई सुमित ने बताया कि शादी के कार्ड बांटने निकले थे। हमे पुलिस से हादसे की जानकारी मिली। वहीं अनिल के दोस्त योगेश ने बताया कि वे सुपरवाइजर के तौर पर काम करते थे, अभी हमे यह समझ नहीं आया कि उनकी कार में आग कैसे लगी? फिलहाल पुलिस कार में आग लगने की वजह तलाश रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ