हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

International Trade Show: 'जल जीवन मिशन' स्टाल पर CM योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रपति ने भी 'हर घर जल' निहारा

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath

Greater Noida UP International Trade Show: UP इंटरनेशनल ट्रेड शो में जल जीवन मिशन के स्टाल पर हर घर जल गांव मॉडल राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। CM योगी जहां जल जीवन मिशन के स्टाल पर आए, वहीं राष्ट्रपति ने भी हर घर जल गांव के मॉडल वाले स्टाल को निहारा। इससे पहले गुरुवार को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट परिसर में UP इंटरनेशनल ट्रेड शो के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना के स्टाल पर पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने मॉडल का व्यापक निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री स्टाल पर दिखाई दे रही नल की टोंटी और उसमें से हो रही स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति को देखकर वहीं पर रुक गए। उन्‍होंने वहां प्रदर्शित हर घर जल गांव मॉडल का व्यापक निरीक्षण किया। हर घर जल गांव मॉडल में प्रदर्शित हर घर नल, गौशाला, प्राथमिक विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र में हर घर जल योजना से बदलते UP को देखा। इस अवसर पर नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव और जल निगम (ग्रामीण) डॉ. बलकार सिंह भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने दोनों अधिकारियों से नल कनेक्शन की संख्या और बुंदेलखंड की प्रगति भी पूछी।

प्रशासन के अधिकारी भी मॉडल देखने आए

पहली बार UP इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना बड़े निवेशकों, उद्योगपतियों, देशी-विदेशी मेहमानों के आकर्षण का केंद्र बनी। बदलते UP की नई तस्वीर पेश करता नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग का स्टाल भी आकर्षण का केंद्र बना रहा। इससे पहले स्टाल पर मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, सूचना विभाग के निदेशक शिशिर समेत सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी भी स्टाल पर मॉडल देखने पहुंचे।

विज्ञापन

राष्ट्रपति ने भी देखा हर घर जल गांव मॉडल

UP इंटरनेशनल ट्रेड शो की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जैसे ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं तो उन्होंने अपनी कार्ट को हर घर जल गांव मॉडल के सामने पहुंचने पर धीमा करने को कहा। उन्होंने स्टाल पर लगे हर घर जल गांव मॉडल को कुछ देर निहारा। उनके साथ बैठे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल जीवन मिशन योजना से UP के ग्रामीणों को मिले लाभ की जानकारी उनको दी।

मेहमान बोले- जरा सेल्‍फी हो जाए

UP इंटरनेशनल ट्रेड शो में जल जीवन मिशन की स्टाल देख मेहमान हैरान रह गए । मिशन के स्‍टाल पर पहुंचे निवेशकों, उद्यमियों, महिलाओं और युवाओं ने बदलते UP की झलक के साथ सेल्‍फी लेकर पलों को यादगार बनाया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola