Rashid Cablewala is high on Delhi Police wanted list: दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 में बीते सितंबर हाई प्रोफाइल कारोबारी नादिर शाह और सुनील जैन की हत्या बदला लेने के लिए की गई थी। इस हत्याकांड में जांच के घेरे में आए दुबई स्थित गैंगस्टर राशिद केबलवाला ने ये दावा किया है। एक मीडिया संस्थान को दिए बयान में उसने कहा कि जैन की मौत प्रतिशोध का नतीजा है, लेकिन उनकी हत्या में मैं किसी तरह से शामिल नहीं हुई हूं।
केबलवाला कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा का है सहयोगी
जानकारी के अनुसार गैंगस्टर राशिद केबलवाला कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा का सहयोगी है। साल 2022 में वह भारत से बाहर भाग गया था। बताया जाता है कि वह इन दिनों दुबई में कहीं छिपा बैठा है। दिल्ली पुलिस ग्रेटर कैलाश के हाई प्रोफाइल मर्डर में उसका कनेक्शन होने की बात मानकर उसकी तलाश कर रही है। दिल्ली पुलिस ने केबलवाला की धरपकड़ के लिए दुबई पुलिस से भी संपर्क किया है। यूपी, पंजाब समेत कई राज्यों की पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें: Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में 18 फरवरी से पहले हो सकते हैं चुनाव! जानें क्यों?
गैंगस्टर राशिद केबलवाला दिल्ली पुलिस का वांछित भगोड़ा
राशिद केबलवाला ने मीडिया में ये दावा किया है कि सुनील जैन को गलती से निशाना बनाया गया। शूटर केवल नादिर शाह की तलाश में थे। बता दें दिल्ली पुलिस इस मामले में कथित शूटर सचिन की तलाश कर रही है। गैंगस्टर राशिद केबलवाला दिल्ली पुलिस का वांछित भगोड़ा है, बताया जाता है कि उसके गिरोह के सदस्य दिल्ली में अब भी सक्रिय हैं।
बार-बार बदलता है अपना ठिकाना
बताया जा रहा है कि राशिद केबलवाला लगातार अपाना ठिकाना बदल रहा है। वह थाईलैंड, बाली और दुबई में आता-जाता रहता है। दिल्ली के कुख्यात बदमाश हाशिम बाबा से उसके गहरे संबंध हैं। दोनों पर संगीन धाराओं में कई केस दर्ज हैं। केबलवाला को दिल्ली पुलिस इससे पहले गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल वह फरार चल रहा है।
ये भी पढ़ें: Delhi Election: अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, ऑटोवालों की होगी बल्ले-बल्ले
संबंधित खबरें
LIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
6 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
14 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
14 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
15 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
16 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
18 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
20 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
20 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
21 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines