दिल्ली-NCR में फिर ग्रैप-3 लागू, इन चीजों और कामों पर रहेगी पाबंदी

Grap-3 in Delhi NCR: दिल्ली में ग्रैप-3 के नियम और पाबंदियां फिर से लागू कर दी गई हैं, क्योंकि दिल्ली की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है. दिल्ली के कई इलाके और नोएडा स्मॉग की मोटी चादर में लिपटा है, जिसके चलते सरकार और CAQM ने मिलकर ग्रैप-3 लागू करने का फैसला किया और आदेश जारी करके तुरंत प्रभाव से इसके लागू भी कर दिया.

delhi aqi | air pollution | grap-3

दिल्ली में इस सीजन में दूसरी बार ग्रैप-3 लागू किया गया है.

विज्ञापन

Grap-3 in Delhi NCR: देश की राजधानी दिल्ली और NCR में फिर से ग्रैप-3 लागू कर दिया गया है, क्योंकि दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) एक बार फिर 400 का लेवल पार कर गया है. आज सुबह दिल्ली का AQI 401 रिकॉर्ड हुआ, जबकि बीते दिन AQI 349 था. रातभर में ही हवा की क्वालिटी इतनी खराब हो गई कि आज सुबह पूरी दिल्ली और इससे सटा नोएडा स्मॉग की मोटी चादर में लिपटा मिला, जिसे देखकर घुटन महसूस हुई.

इस मकसद से लगाई गई पाबंदियां

कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) की ग्रैप सब-कमेटी की सिफारिश पर ग्रैप-3 लागू किया गया है, ताकि वायु प्रदूषण को और गहराने से रोका जा सके और AQI को ज्यादा बढ़ने से रोका जा सके. रातभर में वायु प्रदूषण बढ़ने का कारण धीमी गति की हवा, स्थिर वातावरण, प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियां और प्रदूषकों का कम फैलाव है. इसलिए ग्रैप-1 और ग्रैप-2 की पाबंदियों से अलग दिल्ली-NCR में ग्रैप-3 लागू कर दिया गया है. NCR के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और अन्य एजेंसियों को हवा की क्वालिटी को और खराब होने से रोकने के उपाय करने को कहा गया है.

विज्ञापन

ग्रैप-3 में लागू रहेंगी ये पाबंदियां?

बता दें कि दिल्ली में ग्रैप-3 लागू होने के बाद स्कूलों में क्लास-5 तक पढ़ाई ऑनलाइन मोड में होगी. निर्माण कार्यों और तोड़-फोड़ पर पाबंदी रहेगी. डीजल बसें और वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा. सीमेंट और मिट्टी का इस्तेमाल करके किए जाने वाले काम बंद कर दिए जाएंगे. सीमेंट और मिट्टी लोड करके डिलीवरी करने वाले ट्रकों पर भी बैन रहेगा. सड़कों पर पानी का लगातार छिड़काव किया जाएगा, ताकि सड़कों पर धूल-मिट्टी न उड़े. इमरजेंसी को छोड़कर डीजल जनरेटर चलाने पर भी पाबंदी रहेगी. प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारी भी वर्क फ्रॉम होम या हाइब्रिड मोड में काम करेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ