Delhi News: दिल्ली में बढ़ती सर्दियों के साथ AQI भी खराब होने लगता है। इसको सुधारने के लिए सरकार कई उपाय करती है। वायु प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में GRAP-1 को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। इस चरण में कई चीजों पर पाबंदी लगाई जाएगी, जिसमें खुले में कचरा जलाना, डीजल जनरेटर का सीमित इस्तेमाल, होटलों में कोयले या जलाई जाने वाली लकड़ी के उपयोग पर भी बैन लगाया जाएगा।
दिल्ली का AQI
मानसून के जाते ही दिल्ली की हवा में जहर घुलने लगा है। रविवार के बाद AQI खराब स्थिति में रहा। इसको सर्दियों की आमद का संकेत माना गया। इसके लिए पंजाब और हरियाणा में खेतों में पराली जलाने पर भी पाबंदियां लगाई जाती हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को शाम 4 बजे AQI 234 (खराब) श्रेणी में दर्ज किया गया। रविवार शाम 4 बजे AQI 224 (खराब) दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें: Delhi AQI: दिल्ली में गर्मी से राहत… लेकिन खराब स्तर पर पहुंची राजधानी की ‘हवा’
GRAP-1 में क्या बंद रहेगा?
दिल्ली-NCR में जीआरएपी का स्टेज-1 लागू होगा। इसके तहत कुछ ऐसे कार्य होंगे जो बंद रहेंगे, जिसमें 500 वर्ग मीटर या उससे बड़े आकार के निजी निर्माण और डिमोलिशन प्रोजेक्ट पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा दिल्ली के 300 किलोमीटर के दायरे में प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक यूनिट और थर्मल पावर प्लांट पर भी कार्रवाई की जाएगी। प्रदूषण को देखते हुए पटाखे बनाने, उनका भंडारण करने और बिक्री पर भी पाबंदी रहेगी।
इसके अलावा पुराने पेट्रोल और डीजल की गाड़ियों पर भी निगरानी रखी जाएगी। PUC के नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। खुले में कचरा जलाने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। इस दौरान कम से कम बिजली कटौती की जाएगी। वहीं, सड़कों पर धूल न उड़े उसके लिए पानी का छिड़काव किया जाएगा।
क्या होता है GRAP-1?
जब AQI 200 के पार पहुंच जाता है तब ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (Graded Response Action Plan) का फेज I लागू किया जाता है। सर्दी के मौसम में प्रदूषण को कम करने के लिए इसको लागू किया जाता है। इसमें ज्यादातर धूल को कम करना, वेस्ट मैनेजमेंट, सड़कों की साफ-सफाई के जरिए प्रदूषण कम करने पर जोर दिया जाता है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में जीरो बिजली बिल वाले केवल 17 लाख, 70 फीसदी से ज्यादा भरते हैं 2000 का बिल
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
4 hrs agoहाईअलर्ट, धारा 163, हजारों सुरक्षाबल... आज दिल्ली जाने से पहले सावधान, एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से
5 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
20 hrs agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
22 hrs ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
1 day agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
1 day agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoदिल्ली-NCR में बिना PUC के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, 1 अक्टूबर से पहले बनवा लें सर्टिफिकेट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines