Artificial rain in Delhi: दिल्ली में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार पहली बार राष्ट्रीय राजधानी में कृत्रिम बारिश कराने जा रही है। जानकारी के मुताबिक 20 नवंबर के आसपास कृत्रिम बारिश हो सकती है, जिसके लिए आईआईटी कानपुर ने पूरा प्लान दिल्ली सरकार को सौंप दिया है। आपको बता दें कि मंगलवार यानी 07 नवंबर को दिल्ली के मंत्रियों के साथ आईआईटी कानपुर की बड़ी बैठक हुई थी। अब दिल्ली सरकार शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को इस बारे में जानकारी देगी। इस दौरान दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट से कृत्रिम बारिश कराने में केंद्र सरकार का सहयोग लेने का अनुरोध करेगी।
गोपाल राय ने की बैठक
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शहर में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए क्लाउड सीडिंग के माध्यम से कृत्रिम वर्षा पर चर्चा करने के लिए बुधवार को आईआईटी कानपुर की एक टीम के साथ बैठक की। बैठक के बाद मंत्री ने कहा कि दिल्ली में 20-21 नवंबर को बादल छाए रहने पर कृत्रिम बारिश का इस्तेमाल किया जा सकता है।
गोपाल राय ने कहा,आईआईटी कानपुर का कहना था कि सरकार को एक विस्तृत प्रस्ताव भेजेंगे। अगर हमें कल उनका प्रस्ताव मिलता है तो हम इसे सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश करेंगे।
ऑड-ईवन स्कीम
वहीं दिल्ली में ऑड-ईवन लागू होने जा रहा है। बुधवार को गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार ऑड-ईवन स्कीम की प्रभावशीलता निर्धारित करने के लिए शिकागो की यूनिवर्सिटी के ऊर्जा नीति संस्थान और दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी की ओर से किए गए दो प्रमुख अध्ययनों के नतीजे पेश करेगी।
साथ ही मंत्री ने कहा कि ऑड-ईवन स्कीम को लागू करने का फैसला सुप्रीम कोर्ट द्वारा इसकी प्रभावशीलता की समीक्षा करने और आदेश जारी करने के बाद ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को होनी है।
संबंधित खबरें
जामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
2 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
7 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
8 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
11 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
13 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
14 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines