Live Gokalpur Election Result 2025 Updates: गोकलपुर सीट पर AAP की जीत

Live Gokalpur Assembly Election Result 2025 Updates: गोकलपुर विधानसभा सीट पर आज शाम तक चुनाव के नतीजों का ऐलान कर दिया जाएगा। इस सीट पर BJP और AAP के बीच कांटें की टक्कर है। देखिए आज के रिजल्ट का लाइव अपडेट।

Gokalpur Assembly Election Result 2025 Live Updates

Live Gokalpur Assembly Election Result 2025 Updates: दिल्ली में 5 फरवरी 2025 को विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान किया गया था। इस दौरान दिल्ली की 70 सीटों पर चुनाव लड़ा गया, जिसमें से एक गोकलपुर विधानसभा सीट भी है। इस सीट पर पिछली बार आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी। वहीं, इस बार गोकलपुर से AAP ने सुरेंद्र कुमार, BJP ने प्रवीण निमेष और कांग्रेस ने ईश्वर सिंह बागड़ी को अपना उम्मीदवार बनाया है। अभी तक की वोट काउंटिंग में AAP के उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार इस सीट पर जीत गए हैं। वहीं, BJP के  प्रवीण निमेष हार गए हैं।

विज्ञापन
गोकलपुर सीट नाम  पार्टी
जीत सुरेंद्र कुमार AAP
हार प्रवीण निमेष BJP

गोकलपुर विधानसभा सीट 2025

दिल्ली की गोकलपुर विधानसभा सीट इस बार भी काफी चर्चा में है। इस सीट पर 2020 में आम आदमी पार्टी (AAP) के सुरेंद्र कुमार ने 88,452 वोटों के साथ शानदार जीत हासिल की थी। उनको टक्कर देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने रणजीत सिंह को मैदान में उतारा था। इस दौरान रणजीत सिंह को 68,964 वोट मिले थे। वहीं, 4,599 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी (BSP) के प्रवीण कुमार रहे। यहां की कुल जनसंख्या 226030 है। जिसमें 102180 महिलाएं और 123850 पुरुष शामिल हैं।

विज्ञापन

2015 दिल्ली विधानसभा चुनाव

2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी ने ही इस सीट पर जीत दर्ज की थी। इस दौरान AAP के फतेह सिंह ने 71,240 वोटों से बीजेपी के रणजीत सिंह को हराया था। रणजीत को 39,272 वोट मिले थे। वहीं, बीएसपी के सुरेंद्र कुमार को 30,080 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे। इसके बाद 2008 के चुनाव में यहां पर BSP का सिक्का चला, जिसमें सुरेंद्र कुमार को जीत मिली। 2013 के चुनाव में BJP के रंजीत सिंह जीते थे। इस सीट पर ‘आप’ के अलावा BJP और BSP भी जात हासिल कर चुकी हैं। इस बार कांग्रेस भी इस सीट पर अपनी किस्तम आजमा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ