हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

दिल्ली के तिलक नगर में MCD स्कूल के पास मिला लड़की का शव, ACP और DCP रैंक के अधिकारी मौके पर पहुंचे

Girl Murder In  Delhi Tilak Nagar दिल्ली के तिलक नगर इलाके के MCD स्कूल के पास एक लड़की का शव बरामद हुआ है। जिसके हाथ और पैर चैन से बंधे हुए पाए गए।

विज्ञापन

Girl Murder In  Delhi Tilak Nagar : पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके के MCD स्कूल के पास एक लड़की का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव देखते ही लोगों की भीड़ लग गई , लेकिन शव की शिनाख्त नही हो सकी। लड़की के हाथ और पैर चैन से बंधे हुए थे। सूचना मिलते ही  ACP और DCP रैंक के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस ने इस मामले में 302 यानी हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्राइम टीम ने मौके से कुछ अहम दस्तावेज एकत्रित किए हैं। पुलिस ने लडक़ी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। और मामले की जांच की जा रही है घटनास्थल के आसपास लेकर तमाम सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने इस मामले में 302 धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को मौके वारदात से कुछ अहम  सबूत मिले है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी तिलक नगर इलाके में घटना घटी थी

कुछ समय पहले भी पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक 22 वर्षीय व्यक्ति ने 12वीं कक्षा की एक लड़की पर झगड़े के बाद चाकू से हमला कर दिया था।  ये घटना परिवार द्वारा उक्त व्यक्ति के खिलाफ लड़की को ‘परेशान’ करने के लिए पुलिस से संपर्क करने के बाद हुई। जिसमें  पुलिस ने बताया, ‘‘एक अस्पताल में बतौर हाउसकीपिंग स्टाफ काम करने वाले व्यक्ति पर हत्या के प्रयास के लिए मामला दर्ज किया गया था।  पुलिस ने बताया कि दोनों तिलक नगर में पास के इलाकों में रहते हैं और पिछले दो से तीन साल से दोस्त थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें