हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi: चचेरे भाई से था लिव इन रिलेशनशिप, सूटकेस में बंद कर लगा दी आग, पुलिस ने बताई ये वजह

Delhi Murder Case: पुलिस के अनुसार मृतका आरोपी पर लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी। दोनों काफी समय से एक साथ रह रहे थे।

विज्ञापन
शिल्पा पांडे की फाइल फोटो

Delhi Murder Case: दिल्ली के गाजीपुर इलाके में सूटकेस में बंद एक युवती की जली हुई लाश मिलने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं। दरअसल, मरने वाली युवती की पहचान शिल्पा पांडे (22) के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि वह लंबे समय से खोड़ा इलाके में किसी युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

चचेरे भाई के साथ रिलेशनशिप में रह रही थी

पुलिस ने गहनता से जांच की तो पता चला कि वह जिस अमित तिवारी नामक युवक के साथ रिलेशनशिप में रह रही थी वह कोई और नहीं उसका चचेरा भाई है। पुलिस ने अमित की तलाश शुरू की। जांच में घटनास्थल के आसपास अमित की कार नजर आई। सीसीटीवी और अन्य तकनीकी सर्विलांस के बाद अमित को पकड़ा गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर इस हत्या में उसकी मदद करने वाले पेश से कैब ड्राइवर अनुज कुमार को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

आरोपी का दावा  मृतका बना रही थी शादी करने का दबाव 

पुलिस के अनुसार पहले तो दोनों ने पूछताछ में सहयोग नहीं किया। बाद में दोनों टूट गए और अपना गुनाह कबूल किया है। अमित ने बताया कि शिल्पा लगातार उससे शादी करने का दबाव बना रही थी और वह उससे शादी नहीं करना चाहता था। इस बात पर अक्सर उनका झगड़ा होता था।

ऐसे लगाया गया था लाश को ठिकाने

25 जनवरी को अमित और शिल्पा का झगड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि उस दिन अमित नशे में था। हाथापाई के बाद उसने शिल्पा की पहले गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर मनोज को मदद के लिए बुला लिया। दोनों ने शव को ठिकाने लगाने के मकसद से एक सूटकेस में डाल दिया। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस होने के चलते सुरक्षा व्यवस्था सख्त थी। ऐसे में दोनों ने आधी रात के बाद करीब 1:45 बजे शव गाजीपुर इलाके में ले जाकर सूटकेस समेत जला दिया। सुबह करीब 4:10 बजे किसी ने शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola