Dead body found inside Car: राजधानी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में एक कार में खून से लथपथ शव मिला है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में पता चला है कि मृतक गाजीपुर डेयरी फार्म में काम करता था। घटना के वक्त उसके साथ कंपनी के तीन अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे। हालांकि, पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
बिजनौर जिले का रहने वाला था युवक
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 6.15 बजे पीसीआर पर एक कॉल आई। इस दौरान कॉल करने वाले ने बताया कि गाड़ी में एक आदमी है, जिसे गोली लगी हुई है और उसकी सांस अभी चल रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस जब पहुंची तो गाजीपुर डेयरी फार्म के पास सड़क पर एक कार मिली, जिसमें शख्स का शव मिला, उसके सिर में चोट लगी थी। मृतक युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के सौरभ कुमार (27) पुत्र जयपाल सिंह निवासी गांव-मोहरा के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में 70 मोबाइल एंटी स्मॉग गन से पानी का छिड़काव कराया जाएगा- गोपाल राय
फोरेंसिक टीम की मदद से की जा रही जांच
पुलिस ने बताया कि पूछताछ द्वारा पता चला है कि मृतक वेस्ट मैनेजमेंट, पावर प्लांट गाजीपुर डेयरी फार्म में नौकरी करता था और वह अपनी कार में कंपनी के तीन अन्य कर्मचारियों के साथ था। कार खुद सौरभ चला रहा था। वहीं, उसके साथ आगे वाली सीट पर उसका दोस्त चंद्रप्रकाश बैठा था। पुलिस टीम ने फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से घटना स्थल का मुआयना किया। वहीं, मृतक का शव लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस अपराध स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी स्कैन कर रही है। वहीं, इस घटना की सूचना उसके परिवार वालों को दे दी गई है। साथ ही मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।
संबंधित खबरें
चुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
2 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
3 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
6 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
8 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
9 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
2 days agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines