राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की तरफ से रविवार को जंतर-मंतर पर ‘घर रोजगार बचाओ आंदोलन’ का आयोजन किया गया। यह आयोजन दिल्ली में झुग्गियों को तोड़े जाने के खिलाफ किया गया। सभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार और भाजपा पर जोरदार हमला बोला। केजरीवाल ने कहा कि मैंने तो पहले ही कहा था कि अगर इन्हें वोट दिए तो एक साल के अंदर ही ये आपकी झुग्गियां तोड़ देंगे। मुझे नहीं पता था कि ये छह महीने के अंदर ही तोड़ देंगे।
बीजेपी पर भड़के अरविंद केजरीवाल
सभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के पूर्व सीएम ने कहा कि चुनाव से पहले मैंने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें कहा था कि आप उन्हें (भाजपा को) भूलकर भी वोट न दें, क्योंकि उनकी नज़र आपकी ज़मीन पर है। अगर आप उन्हें वोट देंगे तो वे एक साल के अंदर आपकी झुग्गियां तोड़ देंगे। मैंने कहा था कि वे एक साल में तोड़ेंगे, लेकिन उन्होंने पांच महीने में ही दिल्ली को बर्बाद कर दिया।
’50 डिग्री सेल्सियस में गरीबों की झुग्गियां तोड़ रहे’
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने बुलडोजर चलाकर दिल्ली को बर्बाद कर दिया। 50 डिग्री सेल्सियस में वे गरीबों की झुग्गियां तोड़ रहे हैं, जिससे वे सड़क पर चलने के लिए भी लाचार हो गए हैं। गरीब आदमी अपनी झुग्गी के पास ही काम करता है, अगर झुग्गी टूटती है तो उसकी रोजी-रोटी भी बर्बाद हो जाती है। उन्होंने खौलते हुए तेल में झुग्गीवालों को छोड़ दिया है।
पीएम मोदी को लेकर क्या बोले केजरीवाल?
केजरीवाल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी ने आप लोगों को ‘जहां झुग्गी, वहां मकान’ की गारंटी दी थी, लेकिन उनका मतलब ‘जहां झुग्गी, वहां मैदान’ था और अब इन्होंने झुग्गियां तोड़कर मैदान बना दिया है। मोदी जी की गारंटी झूठी है। अब आप लोग ध्यान रखना कि कभी भी मोदी जी की झूठी गारंटियों पर भरोसा नहीं करना है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों भाई-बहन हैं। 75 साल में इन्होंने कभी भी स्कूल-अस्पताल, बिजली-पानी पर बात नहीं की। ये केवल लूटने का काम करते हैं। दिल्ली की झुग्गियों में 40 लाख लोग रहते हैं, अगर ये इकट्ठे हो गए तो किसी की औकात नहीं है कि आपकी झुग्गी तोड़ने आ जाए। अब मोदी की गारंटी पर कभी विश्वास मत करना, मोदी की गारंटी झूठी और फर्जी है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली-NCR में 'जहरीली' धुंध, 10 से ज्यादा इलाकों में AQI 400 पार
8 mins agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
16 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
17 hrs agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
20 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
21 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
21 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
22 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
23 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
1 day agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines