गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड: जेल के अंदर से सीसीटीवी फुटेज आया सामने, हुए चौंकाने वाले कुई खुलासे
Edited By Amit Kasana

Tillu Tajpuriya
Edited By Amit Kasana

Tillu Tajpuriya
गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड: तिहाल जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या में सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में एक कैदी बेडशीट की मदद से जेल की पहली मंजिल से नीचे उतरते हुए दिख रहा है। बता दें 2 मई को कथित तौर पर कुख्यात जितेंद्र गोगी गिरोह के सदस्यों ने टिल्लू की हत्या की है।
सूत्रों के मुताबिक सीसीटवी फुटे में नीचे उतरने के बाद कैदी पहले वार्ड फ्लोर पर ताला लगाते हैं। फुटेज में लाल टी-शर्ट पहने एक व्यक्ति को सेल की तरफ भागता है और फिर उसका दरवाजा बंद करता है। इसके बाद दो और आदमी बेडशीट का उपयोग कर नीचे उतरते हैं। यह तीनों जबरदस्ती सेल में घुस जाते और ताजपुरिया को सेल से घसीटकर बाहर ले लाते हैं।

फुटेज के मुताबिक टिल्लू के सिर और शरीर पर करीब 50 बार वार किया गया। बता दें दिल्ली के बाहरी इलाके ताजपुर कलां का रहने वाला सुनील उर्फ ताजपुरिया (33) कड़ी सुरक्षा के बीच तिहाड़ जेल में बंद था। उसकी हत्या के बाद सोशल मीडिया पर गैंगस्टर सतिंदर सिंह बराड़ उर्फ गोल्डी बराड़ ने उसके हत्या की जिम्मेदारी ली है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: