Infamous Gangster Neeraj Bawana: महज 18 वर्ष की उम्र में अपराध की दुनिया में कदम रखने वाला नीरज सहरावत उर्फ नीरज बवाना एक बार फिर चर्चा में है। उसे दिल्ली की एक अदालत ने मकोका से बरी कर दिया है। नीरज बवाना के हक में आया यह फैसला दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर यूनिट के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।
बताया जा रहा है कि जिस मामले में उसे मकोका से बरी किया गया है, उसे दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने वर्ष 2015 में दर्ज किया था। नीरज बवाना के गैंग में 300 से ज्यादा शूटर हैं। आइये जानते हैं कि वह कौन है नीरज बवाना जिसकी दिल्ली-एनसीआर में तूती बोलती है।
1. 100 से अधिक केस हैं नीरज पर दर्ज
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, नीरज बवाना ने साल 2004 में एक हत्या की और फिर वह राजधानी का सबसे बड़ा गैंगस्टर बन गया। अत्याधुनिक हथियारों के शौकीन नीरज बवाना गैंग के पास अमेरिकी ऑटोमेटिक हथियार भी हैं। दिल्ली पुलिस ने उसे मोस्ट वॉन्टेंड सच बात तो यह है कि नीरज को दिल्ली शहर में फिरौती का किंग भी कहा जाता है। उस पर हत्या के अलावा, जबरन उगाही और अपहरण समेत 100 से अधिक मामले दर्ज हैं।
2. D कंपनी से जुड़ चुका है गैंग का नाम
नीरज बवाना की एक समय जरायम की दुनिया में तुती बोलती थी। दिल्ली पुलिस ने बहुत हद तक उस पर लगाम लगाई है, लेकिन फिलहाल नीरज जेल से ही अपना गैंग चला रहा है। नीरज बवाना का जरायम की दुनिया कितना बड़ा नाम है वह इस बात से पता चलता है कि उसका नाम एक बार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की D कंपनी से भी जुड़ चुका है।
3. छोटा राजन की हत्या की मिली थी सुपारी
यह भी कहा जाता है कि छोटा राजन की हत्या के लिए पाकिस्तान में बैठे दाऊद इब्राहिम से संपर्क किया था। वहीं, दिल्ली पुलिस को जैसे ही भनक जैसी छोटा राजन को शिफ्ट कर दिया गया और उसकी जान बच गया। बता दें कि एक समय छोटा और दाऊद इब्राहिम दोनों एक ही गैंग में थे और साथ में काम करते थे। मुंबई में हुए दंगे के बाद दाऊद इब्राहिम और छोटा राजन में विवाद हुआ और दोनों अलग-अलग हो गए।
4. लॉरेंस गैंग को दी थी धमकी, दो दिन में लेंगे सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला
‘दिल्ली का दाऊद’ नाम से चर्चित नीरज बवाना ने पिछले साल हुए सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का जिम्मा लेने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग को सिर्फ 2 दिन में बदला लेने की धमकी दी थी। इसके बाद पंजाब और हरियाणा के साथ दिल्ली पुलिस भी चौकन्नी हो गई थी।
5 बदले की आग में जल रहा नीरज
आरोप है कि पिछले वर्ष पंजाब में बिश्नोई गैंग ने सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवाई थी। इसके बाद से नीरज बवाना बदले की आग में सुलग रहा है। यहां पर बता दें कि नीरज बवाना के बंबिहा गैंग से दोस्ताना संपर्क हैं। ऐसे में बिश्नोई गैंग ने साल 2021 में हुई एक हत्या का बदला लेने के लिए सिद्धू को मारने का दावा किया था। इसके बाद नीरज बवाना गैंग ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लेने की कसम खाई है। यही वजह है कि दिल्ली की तिहाड़ जेल में नीरज बवाना और लॉरेंस बिश्नोई को अलग-अलग जेल में रखा गया है।
6. छोटे बदमाश से बन गया गैंग लीडर
नीरज बवाना एक समय दिल्ली का एक छोटा-मोटा बदमाश हुआ करता था। शुरुआती दौर में वह सुरेंद्र मलिक उर्फ नीतू दाबोदिया के लिए काम करता था। इसके बाद वह उसका खास गुर्गा बन गया और गैंग के लिए वसूली करने लगा। ऐसा कहा जाता है कि जब नीतू जेल जाता तो नीरज ही गैंग का संचालन करता था और वसूली के धंधे में जम गया।
7. करीबी की हत्या से बन गया गैंगस्टर
वहीं, कुछ समय बाद नीतू से अलग होकर नीरज ने अपने गैंग बना लिया। दोनों के बीच संघर्ष शुरू हुआ तो सबसे पहले नीतू ने साल 2012 में नीरज के करीबी अजय उर्फ सोनू दादा की हत्या कर दी। दोनों गैंग के बीच गैंगवार छिड़ गया, लेकिन इस बीच दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने 2013 में नीतू को एनकाउंटर में मार गिराया। इसके बाद नीरज और नीतू दाबोदिया गैंग के बीच जंग जारी है। इसके चलते अब तक कई लोग मारे जा चुके हैं।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
17 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
18 hrs agoरामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
20 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
23 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
1 day agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines