Lawrence Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को गुरुवार सुबह गुजरात की एक जेल से दिल्ली लाया गया और राष्ट्रीय राजधानी की मंडोली जेल में रखा गया है। एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा कारणों से बिश्नोई को मंडोली जेल भेज दिया गया है।
अधिकारियों ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद ये फैसला लिया गया है। जेल प्रशासन ने गैंगवार की किसी भी संभावना को रोकने के लिए बिश्नोई को अलग जेल में रखने का फैसला किया है। बता दें कि मई के शुरुआती हफ्ते में दिल्ली के रोहिणी कोर्ट शूटआउट मामले में आरोपी ताजपुरिया की 2 मई को तिहाड़ जेल में प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी।
मंडोली जेल के सेल नंबर 15 में बिश्नोई को किया शिफ्ट
सूत्रों के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई को जेल के सेल नंबर 15 में रखा गया है। कुख्यात गैंगस्टर को रात करीब 12.30 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच गुजरात से दिल्ली एयरपोर्ट लाया गया। पिछले महीने गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) को बिश्नोई को सीमा पार से ड्रग्स की तस्करी के एक मामले में हिरासत में लिया गया था।
यह भी पढ़ें: 9 Years of PM Modi: प्रधानमंत्री पद पर 9 साल; जानें नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़ी 9 अनसुनी बातें
नलिया, कच्छ में मजिस्ट्रेट की अदालत ने गुजरात एटीएस को बिश्नोई की 14 दिन की हिरासत दी थी। इससे पहले बिश्नोई एनआईए और पंजाब पुलिस की हिरासत में भी था। इस बीच, बुधवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राष्ट्रीय राजधानी में एक मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई-जितेंद्र गोगी सिंडिकेट के एक कथित सदस्य को गिरफ्तार किया था।
गिरफ्तार आरोपी दिल्ली में हत्या के प्रयास मामले में जमानत मिलने के बाद फरार हो गया था। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में आरोपी बिश्नोई को पंजाब पुलिस ने पिछले साल गिरफ्तार किया था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, दिल्ली का AQI 400 के पार
10 mins agoचावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में चौंकाने वाला खुलासा; MCD ने बरती लापरवाही
1 hr agoदिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
13 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
14 hrs agoदिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
20 hrs agoचावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत
21 hrs ago33 साल बाद जंतर-मंतर से हटी बैरिकेडिंग, आम जनता के लिए खुला रास्ता
22 hrs agoइंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
22 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines