G20 Summit 2023 Delhi Shivling Row: दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी20 समिट 2023 का आयोजन होने वाला है। कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और उनके प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। लिहाजा राष्ट्रीय राजधानी में सौंदर्यीकरण का काम भी तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में धौला कुआं पर एक खूबसूरत फुव्वारा तैयार किया गया है, जिसकी बनावट को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी में बयानबाजी के साथ विवाद शुरू हो गया है।
धौला कुआं पर बनाया गया है ये खास फुव्वारा
जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के धौला कुआं में शिवलिंग के आकार के फव्वारे बनाए गए हैं। इसको लेकर भाजपा नेताओं ने दिल्ली की मंत्री आतिशी पर सजावटी उद्देश्य के लिए ‘शिवलिंग’ का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि शिवलिंग सजावट के लिए नहीं है। कहा है कि धौला कुआं ज्ञानवापी नहीं है।
उधर, बीआरएस (भारत राष्ट्र समिति) नेता वाई सतीश रेड्डी ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि यह मोदी सरकार द्वारा हिंदू धर्म का मजाक है। जी20 समिट में शिवलिंग को फव्वारे के रूप में उपयोग करने से शिवलिंग की पवित्रता को महत्वहीन दिखाया जा रहा है? यह शर्मनाक है और इसे जल्द से जल्द हटाया जाना चाहिए!
यह भी पढ़ेंः G20 Summit में बंदरों के आतंक का खतरा, सरकार ने सुरक्षा के लिए तैनात कर दिए लंगूर
9-10 सितंबर को है दिल्ली में समिट
बता दें कि जी20 समिट का मुख्य कार्यक्रम 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में होगा, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत कई देशों के प्रमुख शामिल होंगे। हवाई अड्डे पर उतरने के बाद इन सभी वीवीआईपी मेहमानों को जिस सड़क मार्ग से लाया जाएगा। इसी मार्ग पर ये फुव्वारा (धौला कुआं) भी पड़ेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आप और केंद्र दोनों दिल्ली में सौंदर्यीकरण कार्य का श्रेय ले रहे हैं।
भाजपा ने किया वार तो आप का पलटवार
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने कहा कि शिवलिंग के फव्वारे ओडिशा के हैं। उधर, शिवलिंग फव्वारे पर विवाद शुरू होने से पहले, भाजपा ने राजधानी में जी20 सौंदर्यीकरण का श्रेय लेने के लिए आप मंत्रियों की निंदा की थी।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि एनडीएमसी, आईटीपीओ, डीडीए, इंडियन एयरफोर्स, दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड, दिल्ली पुलिस, विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय दिल्ली में सौंदर्यीकरण का काम देख रहे हैं, ये सभी केंद्र सरकार के अधीन हैं। इस पर दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि यह पैसा आप सरकार के फंड और करदाताओं के पैसे से मुहैया कराया जा रहा है।
https://twitter.com/SanjayAzadSln/status/1697087718734368827
संजय सिंह ने एलजी और भाजपा पर साधा निशाना
इनके अलावा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने गुरुवार को दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना पर ‘शिवलिंग का अपमान कर वाहवाही लूटने’ का आरोप लगाया।
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से माफी की मांग की और कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। संजय सिंह ने एलजी के एक्स हैंडल (ट्विटर) से एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिसमें एलजी को दिल्ली में शिवलिंग फाउंटेन साइट का निरीक्षण करते देखा जा सकता है।
संबंधित खबरें
जामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
5 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
11 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
11 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
15 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
17 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
18 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines