G-20 Summit 2023: दिल्ली में आगामी 9 और 10 सितंबर को जी-20 सम्मेलन के दौरान राजधानी के कुछ इलाकों में यातायात संचालन को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिससे वाहन चालकों को कोई परेशानी नहीं हो। खासकर आयोजन स्थल प्रगति मैदान में कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं।
छात्रों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आए, इसलिए दिल्ली में तीन दिन तक स्कूलों को भी बंद रखने की घोषणा हो चुकी है। यहां पर हम बता रहे कि आगामी 8, 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में किन स्थानों पर रूट डायर्जन रहेगा?
- नई दिल्ली जिले में बाहर के ऑटो-टैक्सी को चलाने अनुमति नहीं है। जिले में स्थानीय लोग और होटलों में ठहरे लोग जरूर प्राइवेट टैक्सियों का इस्तेमाल कर सकेंगे।
- तीन दिनों के दौरान अंतराज्यीय बसों के दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। किसी तरह की दिक्कत नहीं आए, इसलिए इस तरह की सभी बसों को समापन रिंग रोड पर होगा।
- रजोकरी बॉर्डर से दिल्ली में मालवाहक वाहनों और बसों को प्रवेश वर्चित रहेगा।
- ट्रैफिक को एनएच-48 से राव तुलाराम मार्ग होते हुए ओलोक पाल्मे रोड पर मोड़ा जाएगा।
- नेशनल हाईवे-48 पर धौलाकुआं की ओर से किसी भी वाहन को आवागमन की अनुमति नहीं होगी।
- नई दिल्ली नगर पालिका परिषद क्षेत्र में स्थानीय लोगों के अलावा अधिकृत वाहन और जरूरी सेवा के लिए तय वाहन ही अपना पहचान पत्र दिखाकर चलाए जा सकेंगे।
- विदेशी मेहमानों की उपस्थिति के चलते महात्मा गांधी मार्ग (रिंग रोड) के भीतर मथुरा रोड, भैरों रोड, पुराना किला रोड के साथ प्रगति मैदान सुरंग आगामी 8 सितंबर की शाम 5 बजे से 10 सितंबर की रात 12 बजे तक व्यावसायिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- इस दौरान लोगों को सलाह दी गई है कि लोग एयर पोर्ट, रेलवे स्टेशन समेत अन्य जगहों पर जाने के लिए दिल्ली मेट्रो का सहारा लें।
मिली वर्क फ्रॉम होम की सुविधा
दिल्ली में आवागमन के दौरान विदेशी मेहमानों को कोई दिक्कत नहीं हो, इसलिए राजधानी के साथ-साथ गुरुग्राम और नोएडा के कार्यालयों को घर से काम करने की सुविधा दी गई है। इसके अलावा, दिल्ली में सभी निजी और सरकारी कार्यालय 8,9 और 10 सितंबर को बंद रहेंगे। जहां तक नई दिल्ली नगर पालिका परिषद की बात है तो यहां पर तीन दिन तक बैंक और बाजार सहित कारोबारी संस्थान बंद रहेंगे।
संबंधित खबरें
छात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
6 hrs agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
8 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
12 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
12 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
15 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
1 day agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
1 day agoCEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP नेता
1 day agoदिल्ली की बसों में फ्री सफर के लिए, किन महिलाओं को चुकाना होगा पूरा किराया
1 day agoदिल्ली में आज से बंद हुआ पिंक टिकट, अब बसों में कैसे फ्री ट्रैवल करेंगी आप?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines