G-20 Summit In Delhi: देश की दिल्ली में आगामी 9 और 10 सितंबर को जी-सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण आयोजन में कई देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। ऐसे में आयोजन की महत्ता को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
इसी कड़ी में खासकर 8, 9 और 10 सितंबर को राजधानी दिल्ली में कई तरह के बदलाव नजर आएंगे। हम यहां पर बता रहे हैं कि दिल्ली में तीन दिन तक क्या-क्या बदलाव नजर आएगा और लोगों को क्या करना है और क्या नहीं? खासकर दिल्ली में इस दिन घूमने-फिरने की सोचे भी ना, क्योंकि कई जगहों पर रूट डायवर्जन रहेगा।
3 दिन बंद रहेंगे स्कूल
जी-सम्मेलन के दौरान लगाए गए कई तरह के प्रतिबंधों के चलते लोगों को आवाजाही में परेशानी होगी, खासतौर से नई दिल्ली के इलाके में। ऐसे में 8, 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में अवकाश घोषित किया गया है। कुल मिलाकर 3 दिन दिल्ली में खासतौर से स्कूल पूरी तरह से बंद रहेंगे।
नई दिल्ली इलाके में बैंक भी रहेंगे बंद
जी-समिट का आयोजन प्रगति मैदान में होना है और यह क्षेत्र नई दिल्ली में आता है। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने खास प्लान बनाया है। इसके तहत नई दिल्ली जिले के अंतर्गत आने वाले बैंक और वित्तीय संस्थानों को भी 8,9 और 10 सितंबर को बंद रखा जाएगा। यहां पर चिह्नित दुकानों और व्यावसायिक स्थानों को भी बंद रखने का फरमान जारी कर दिया गया है।
मेट्रो का सफर तय कर जाएं दिल्ली
दिल्ली पुलिस ने हवाई यात्रियों के लिए खास तरह की एडवाइजरी जारी की है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि नई दिल्ली में कई जगहों पर वीवीआइपी की उपस्थिति के चलते कई जगहों पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। ऐसे में दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले मेट्रो का सहारा लें।
जरूरी सामान के लिए होगी छूट
इसके अलावा 7 सितंबर की रात से ही नई दिल्ली इलाके में व्यावसायिक वाहनों की एंट्री बंद कर दी जाएगी। यह अलग बात है कि लॉकडाउन की तरह जरूरी सामान को लाने और ले जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।
बसों का परिचालन नहीं होगा
एनडीएमसी के इलाकों में बसों का परिचालन 3 दिन नहीं होगा,ऐसे में अगर इन तीन में लोगों को दिल्ली एयरपोर्ट जाना है तो मेट्रो का सहारा लेना अधिक फायदेमंद रहेगा। बावजूद इसके अगर आप अपने निजी वाहन से जाना चाहते हैं तो ट्रैफिक पर प्रतिबंधों के चलते अतिरिक्त समय निकालकर चलें।
सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन रहेगा बंद
दिल्ली-एनसीआर की लाइफलाइन दिल्ली मेट्रो रोजाना की तरह ही चलेगी, लेकिन 8,9 और 10 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन यात्रियों के लिए बंद रहेगा। इस मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एक्जिट गेट बंद रहेंगे यानी यहां से ना तो मेट्रो पकड़ी जा सकती है और न ही इस मेट्रो स्टेशन से बाहर निकला जा सकता है। इसके अलावा निजी वाहन चालकों के लिए प्रगति मैदान टनल,मथुरा रोड और भैरों रोड पूरी तरह से यातायात बंद रहेगा।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जी-20 सम्मेलन के मद्देनजर 7 सितंबर की रात से ही 29 देशों के मंत्रियों व अन्य के अलावा 13-14 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के अधिकारियों को दिल्ली आगमन शुरू हो जाएगा। इसके अगले दिन यानी 8 सितंबर से शुरू होने वाले सम्मेलन में ये विदेशी मेहमान ही पहले प्रगति मैदान में सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को चलेगा और इसी के मद्देनजर दिल्ली में स्कूलों को बंद किया गया है। इसके अतिरिक्त कई जगहों पर रूट डायवर्जन के साथ कुछ स्थान पर पूरी तरह से वाहनों पर रोक रहेगी।
संबंधित खबरें
कौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
8 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
9 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
10 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
12 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
12 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
14 hrs ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
14 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
16 hrs agoदिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सिग्नल में खराबी, हजारों यात्री फंसे
18 hrs ago100 साल पुरानी मस्जिद को खाली करने का नोटिस, पानी-बिजली सप्लाई बंद
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines