Four teachers together beat the student with kicks, punches and elbows: दिल्ली के यमुना विहार इलाके से बहुत ही गंभीर मामला सामने आया है, यहां पर एक 16 साल के स्टूडेंट को टीचर्स ने बुरी तरह पीट दिया, जिसके चलते उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस ने पीड़ित बच्चे की मां के द्वारा दर्ज एफआईआर के हवाले से यह जानकारी दी है। पुलिस ने इस मामले में स्कूल के चार अध्यापकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
अध्यापक ने छात्र को बेदर्दी से पीटा
पुलिस ने बच्चे की मां के हवाले से खुलासा किया कि उनका बेटा रोज की तरह 15 सितंबर के दिन दिल्ली के यमुना विहार इलाके के सरकारी स्कूल में पढ़ने गया था। क्लास के टाइम में जब उनका बेटा खिड़की से झांक रहा था तो इसको लेकर अध्यापक ने उसे बेदर्दी से पीटा। हालांकि, उसने अपनी गलती के लिए टीचर्स से माफी भी मांगी थी लेकिन इसके बावजूद उसे क्लास से बाहर निकाल दिया।
बच्चे ने स्कूल जाने से किया मना
पुलिस ने आगे बताया कि चौथे पीरियड में दोबारा उसी अध्यापक ने क्लास ली, इस दौरान दोबारा टीचर्स ने उसे बेहरमी से पीटा। इतना ही नहीं चार टीचर्स मिलकर बच्चे को लात, घूंसों और कोहनी मारा। स्कूल के टीचर्स ने स्टूडेंट को इतनी बुरी तरह टॉर्चर किया कि उसने स्कूल जाने से मना कर दिया। बच्चे ने बताया कि टीचर्स ने पीटाई करने के बाद उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को भी इस घटना के बारे में बताया तो उसे इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा।
बच्चे के सीने में दर्द और सूजन आई
पीड़ित की मां ने बताया कि टीचर्स ने बच्चे को इतनी बुरी तरह मारा कि उसके सीने में दर्द और सूजन आ गई, इसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बता दें कि फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
करोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
3 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
3 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
11 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
1 day agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
1 day agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
1 day agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines