MCD उपचुनाव से पहले AAP को लगा झटका, पूर्व विधायक ने पार्टी से दिया इस्तीफा

दिल्ली में MCD उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और सात बार के विधायक शोएब इकबाल ने AAP से इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने इलाके की सीट पर आले इकबाल और शोएब इकबाल की मर्जी के बिना उम्मीदवार का ऐलान किया, जिससे वे नाराज हो गए. शोएब इकबाल ने कहा कि अब उनका आम आदमी पार्टी से कोई नाता नहीं रहेगा.

shoeb Iqbal

शोएब इकबाल

दिल्ली में MCD उपचुनाव को लेकर आज ही आम आमदी पार्टी की तरफ से उम्मीदवारों का ऐलान किया गया. उम्मीदवारों के ऐलान से कुछ समय बाद ही आम आदमी पार्टी के नेता नाराज हो गए. पूर्व विधायक शोएब इकबाल से नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि अब आप से मेरा कोई लेना देना नहीं है.

विज्ञापन

शोएब इकबाल से जुड़े सूत्रों का कहना है कि निगम चुनाव में इलाके की सीट पर आम आदमी पार्टी ने आले इकबाल और शोएब इकबाल की मर्जी के बगैर उम्मीदवार का एलान कर दिया. जिससे शोएब इकबाल नाराज हो गए और इस्तीफा दे दिया है.

विज्ञापन

7 बार विधायक रह चुके हैं शोएब इकबाल

बता दें कि शोएब इकबाल 7 बार विधायक रहे हैं. शोएब इकबाल का कहना है कि अब उनका आम आदमी पार्टी से कोई नाता नहीं है और कभी भी आम आदमी पार्टी से संबंध नहीं रहेगा. इकबाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली के लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई और पार्टी की नीतियों से तंग आकर वो इस्तीफा दे रहे हैं.

वीडियो जारी कर शोएब मलिक ने कहा कि मैं, शोएब इकबाल, पार्टी के सभी पदों और आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं. मुझे लगता है कि आम आदमी पार्टी अपने वादे पूरे करने में नाकाम रही है और दिल्ली की जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है. मैं उनकी विचारधारा और रणनीति से तंग आ चुका था इसलिए मैंने आज आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. अब मैं इससे जुड़ा नहीं हूं.

विज्ञापन

शोएब इकबाल दिल्ली के मटिया महल विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे हैं. वे आखिरी बार 2020 के विधानसभा चुनावों में मटिया महल से दिल्ली विधानसभा के लिए चुने गए थे. वो पहले जनता दल यूनाइटेड (JDU) और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) में रहे और इकबाल 2020 के विधानसभा चुनावों से ठीक पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ