Manish Sisodia Emotional Moment While Hugging Wife: दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया कोर्ट से राहत मिलने के बाद शनिवार शाम को करीब 4 बजे तिहाड़ जेल से बाहर आए। उन्हें मिलने के लिए उनकी पत्नी सीमा सिसोदिया आई थीं, जिन्हें अलविदा कहते समय वे काफी भावुक हो गए। मनीष सिसोदिया ने पत्नी को गले लगाया और फूट-फूट कर रोने लगे। इस मौके की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और ‘आप’ कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने उस तस्वीर को अपने X हैंडलर पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यह तस्वीर काफी पीड़ादायक है। एक ऐसा शख्स जिसने देश के गरीब बच्चों को नई उम्मीद दी, क्या उसके साथ यह अन्याय सही है?
कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच पत्नी से मिले सिसोदिया
बता दें कि राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को दिवाली के मौके पर पत्नी से मिलने का मौका दिया। उन्हें करीब 6 घंटे की राहत दी गई। तिहाड़ जेल में बंद सिसोदिया शनिवार सुबह करीब 10 बजे कड़ी पुलिस सुरक्षा में पत्नी से मिलने पहुंचे और शाम 4 बजे वापस जेल के लिए निकल गए। वापस जाते समय उन्होंने पत्नी को गले लगाया। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि सिसोदिया अपनी बीमार पत्नी को गले लगाकर रो रहे हैं। उनकी पत्नी भी रो रही हैं। दोनों के आस-पास कई पुलिस कर्मी खड़े हैं। गौरतलब है कि मनीष सिसोदिया ने अपनी बीमार पत्नी से 5 दिन के लिए मिलने की इजाजत मांगी थी। विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल ने सिसोदिया को पुलिस हिरासत में सुबह 10 बजे से 4 बजे के बीच अपने घर पर बीमार पत्नी से मिलने की अनुमति दी है।
जून 2023 में भी मिली थी मिलने की इजाजत
बता दें कि मनीष सिसोदिया कथित शराब घोटाला केस के साथ-साथ मनी लॉन्ड्रिंग केस में भी आरोपी हैं। CBI ने उन्हें फरवरी 2023 में गिरफ्तार किया था। दोनों मामलों में, सिसोदिया और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया जा चुका है। हाल ही में भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। उनकी पिछली जमानत अर्जी हाईकोर्ट के साथ-साथ ट्रायल कोर्ट ने भी खारिज कर दी थी। जून में उच्च न्यायालय ने उन्हें हिरासत में रहते हुए ही पत्नी से मिलने की अनुमति दी थी। सिसोदिया की पत्नी सीमा को ‘मल्टीपल स्केलेरोसिस’ नामक गंभीर बीमारी है। वही शनिवार को मुलाकात की मंजूरी देते हुए उन्हें निर्देश दिया गया था कि वे पत्नी से मुलाकात के दौरान मीडिया से बातचीत नहीं करेंगे। न ही किसी तरह की राजनीतिक गतिविधि में शामिल होंगे।
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
44 mins agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
1 hr agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
9 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
21 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
22 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines