जयवीर शेरगिल बने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता, कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी मिली नई जिम्मेदारी

Jaiveer Shergill

Jaiveer Shergill: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता जयवीर शेरगिल को अपना राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। पार्टी ने एक बयान में इसकी जानकारी दी। पार्टी की ओर से बताया गया कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया है।

विज्ञापन

पार्टी ने कहा कि मदन कौशिक, विष्णु देव सांय, इसके उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के पूर्व अध्यक्ष राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, मनोरंजन कालिया और पंजाब से अमनजोत कौर रामूवालिया तीनों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

विज्ञापन

बता दें कि तीन महीने पहले जयवीर शेरगिल ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। जयवीर शेरगिल को शुक्रवार को भाजपा द्वारा प्रवक्ता नियुक्त किया गया। साथ ही कई प्रमुख नेताओं के लिए नई भूमिकाओं की घोषणा की।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ