Delhi: पूर्व कांग्रेस विधायक आसिफ मोहम्मद खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, पुलिस सब इंस्पेक्टर से बदसलूकी और मारपीट का आरोप
Edited By Pushpendra Sharma

asif mohammad khan
Edited By Pushpendra Sharma

asif mohammad khan
विमल कौशिक, नई दिल्ली: शाहीन बाग में पुलिस सब इंस्पेक्टर से बदसलूकी और मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किए गए पूर्व कांग्रेस विधायक आसिफ मोहम्मद खान को साकेत कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के बाद शनिवार को साकेत कोर्ट में पेश किया था।
कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने उनकी कस्टडी की मांग नहीं की थी। जिसके बाद साकेत कोर्ट ने पूर्व विधायक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व विधायक और एमसीडी प्रत्याशी के पिता ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के साथ बदसलूकी की। उन पर दिल्ली पुलिस कांस्टेबल को गालियां देने का आरोप है।
इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। डीसीपी के मुताबिक 25 नवंबर को इलाके में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस कांस्टेबल ने तैयब मस्जिद के सामने करीब 20-30 लोगों को इकट्ठा होते देखा। पुलिस तैय्यब मस्जिद के सामने पहुंची जहां आसिफ मोहम्मद खान अपने समर्थकों के साथ मौजूद थे। वे वहां लाउड हेडर का उपयोग कर सभा को संबोधित कर रहे थे।
जब एसआई अक्षय ने आसिफ मोहम्मद खान से जनता को इकट्ठा करने और संबोधित करने पर चुनाव आयोग की अनुमति के बारे में पूछा, तो आसिफ मोहम्मद खान आक्रामक हो गए और उनके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। आसिफ खान ने अभद्र भाषा और आपराधिक बल का इस्तेमाल किया और एसआई अक्षय के साथ मारपीट की। इस संबंध में एसआई अक्षय ने शिकायत दी है। शाहीन बाग थाने में एफआईआर नंबर 419/22 आईपीसी यू / एस 186/353 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है। आसिफ मोहम्मद खान कांग्रेस एमसीडी काउंसलर उम्मीदवार अरीबा खान के पिता हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: